Oxford डिक्शनरी में शामिल हुआ 'चना' और 'चना दाल', बढ़ा हिंदी का दायरा

ऑक्सफोर्ड इंग्ल‍िश डिक्शनरी में शामिल किए गए हिन्दी के दो प्रचलित शब्द 'चना' और 'चना दाल'. पढ़ें पूरी खब...

Advertisement
oxford डिक्शनरी और चना दाल oxford डिक्शनरी और चना दाल

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2017,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

देश की राष्ट्रीय भाषा हिन्दी में वो क्षमता है कि वह दूसरी भाषाओं और बोलियों को भी खुद में समेट सकती है. यही वजह है कि कुछ अंग्रेजी के शब्द, जैसे कि स्कूल, टाई, क्रिकेट आदि को उसके प्रचलित रूप में ही हिन्दी ने स्वीकार कर लिया है.

पर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हिन्दी के प्रचलित शब्दों को भी Oxford के अंग्रेजी डिक्शनरी में स्थान दिया गया है.

Advertisement

हाल ही में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किए गए कुछ नए शब्दों को आज सार्वजनिक किया गया, जिनमें भारत में रोजर्मा के भोजन में शामिल 'चना' और 'चना दाल' भी शामिल हैं.

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़े गए 600 से ज्यादा नये शब्दों में चना और चना दाल शामिल हैं.

हर तीन महीने में डिक्शनरी में जीवनशैली और समसामयिक विषयों से लेकर शिक्षा जगत तक के नए-नए शब्दों को शामिल किया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement