गुड़गांव के 17 साल के रणविजय सिंह ने झुग्गी में रहने वाले गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए एक मोबाइल ऐप गेम शुरू किया है. रणविजय गुड़गांव के सनसिटी स्कूल में पढ़ते हैं.
ऐसा करने का क्यों सोचा रणविजय नेः
रणविजय कहते हैं, 'रोज स्कूल जाते समय मैं देखता हूं कि सड़क किनारे बहुत से बच्चे गेम्स खेलकर अपना समय बर्बाद करते हैं. मैं उन्हे पढ़ाना चाहता था और उन्हें अच्छी जिंदगी देने के लिए उनकी मदद करना चाहता था. हालांकि मैं और मेरे स्कूल के दोस्त खाली समय में उन्हें पढ़ाते थे लेकिन हमें किताबों और अन्य चीजों की जरूरत थी. यहीं से हमें उन बच्चों के लिए ऐप बनाने का आइडिया आया.
कैसा गेम है यह:
1. इस गेम का नाम 'रोप डेश'' है. यह एन्ड्रॉयड और दोनों में काम करता है.
2. यह एप्लिकेशन फ्री और पेयबल दोनों वर्जन में उपलब्ध है. इसे इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था.
3. रणविजय ने फंड से जितने पैसे कमाएं, उससे उन्होंने झुग्गीवासियों के लिए किताबें और अन्य चीजें खरीदीं.
4. रणविजय ने इस ऐप में जितना पैसा लगाया था उसका अभी 25 प्रतिशत ही उन्हें मिल पाया है.
ने एक अखबार से कहा, 'मुझे अपने लक्ष्य को पाने में बहुत से लोगों ने मदद की. मैं आगे और भी को एजुकेट करना चाहता हूं.'