UPSSSC PET Result 2021: लेखपाल, पटवारी समेत कई पदों पर होगी भर्ती, देखें कब मिलेगा रिजल्‍ट

UPSSSC PET Result 2021: परीक्षा 24 अगस्‍त को राज्‍य भर के एग्‍जाम सेंटर्स पर आयोजित की गई है. परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की जा चुकी है जिसका अर्थ है कि आयोग अब रिजल्‍ट जारी करने के लिए तैयार है. रिजल्‍ट चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर लाइव होगा.

Advertisement
UPSSSC PET 2021: UPSSSC PET 2021:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 17 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST
  • परीक्षा 24 अगस्‍त को आयोजित की गई थी
  • फाइनल आंसर की जारी की जा चुकी है

UPSSSC PET Result 2021: उत्‍तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्‍शन कमीशन (UPSSSC) जल्‍द ही यूपी प्रीलिम्‍स एलिजिबिलिटी टेस्‍ट (PET 2021) के रिजल्‍ट जारी करने जा रहा है. जो उम्‍मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए एग्‍जाम आंसर की जारी की जा चुकी है. आयोग अब उम्‍मीदवारों के रिजल्‍ट जारी करने जा रहा है. हालांकि, अभी रिजल्‍ट की डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, मगर संभव है कि आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रिजल्‍ट इसी सप्‍ताह जारी हो जाएंगे.

Advertisement

बता दें कि राज्‍य में ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए PET क्‍वालिफिकेशन अनिवार्य होगा. इसके तहत राज्‍य में पटवारी, लेखपाल समेत अन्‍य सभी ग्रुप C पदों की भर्ती शामिल होगी. जो उम्‍मीदवार UPSSSC PET 2021 में क्‍वालिफाई होंगे, वे ही इन भर्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे. क्‍वालिफाइड कैंडिडेट्स का स्‍कोरकार्ड 1 वर्ष के समय के लिए मान्‍य होगा.

परीक्षा 24 अगस्‍त को राज्‍य भर के एग्‍जाम सेंटर्स पर आयोजित की गई है. परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की जा चुकी है जिसका अर्थ है कि आयोग अब रिजल्‍ट जारी करने के लिए तैयार है. रिजल्‍ट चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर लाइव होगा जिसका डायरेक्‍ट लिंक नीचे दिया गया है. उम्‍मीदवारों को अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा और अपना स्‍कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा. रिजल्‍ट डेट अथवा कोई भी अन्‍य अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी होगा.

Advertisement

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement