Advertisement

UP Board 10th, 12th Result 2021: यूपी बोर्ड रिजल्‍ट कब और कहां होंगे जारी, देखें लेटेस्‍ट अपडेट्स

aajtak.in | नई दिल्‍ली | 18 जुलाई 2021, 6:09 PM IST

UP Board 10th-12th Result 2021, UPMSP Result Date 2021: यूपी बोर्ड ने 10वीं के स्‍टूडेंट्स के लिए अपने रोल नंबर डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.up.nic.in पर एक्टिव कर दिया है लेकिन 12वीं के छात्रों के रोल नंबर अभी जारी नहीं किए गए हैं.

UP Board Result 2021 Live Updates:

UPMSP UP Board 10th-12th Result 2021: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट की डेट की घोषणा आज (रविवार) यानी 18 जुलाई को हो सकती है. प्रदेश के शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा रिजल्‍ट डेट का ऐलान कर सकते हैं. यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लगभग 56 लाख स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट एक साथ जारी किया जाना है. संभव है कि बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट पहले जारी कर दे.

दरअसल, बोर्ड ने 10वीं के स्‍टूडेंट्स के लिए अपने रोल नंबर डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है लेकिन 12वीं के छात्रों के रोल नंबर अभी जारी नहीं किए गए हैं. संभव है कि बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट पहले जारी करे और 12वीं के एग्‍जाम रिजल्‍ट बाद में जारी किए जाएं. रिजल्‍ट डेट की घोषणा के बाद ही यह स्‍पष्‍ट हो सकेगा कि आधिकारिक वेबसाइट upmsp.up.nic.in पर किस दिन रिजल्‍ट चेक किए जा सकेंगे.

5:47 PM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: नये फॉर्मेट में जारी होगा रिजल्‍ट

Posted by :- Raviraj Verma

इस साल, यूपी बोर्ड का रिजल्‍ट अन्य स्‍टेट बोर्ड और CBSE, CISCE की तरह एक नए फॉर्मेट में जारी किया जाएगा. इस साल पहली बार परीक्षा आयोजित किए बिना रिजल्‍ट घोषित किया जाएगा.

4:45 PM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: एग्‍जाम देने का भी मिलेगा मौका

Posted by :- Raviraj Verma

जो स्‍टूडेंट्स अपने रिजल्‍ट से संतुष्‍ट नहीं होंगे, उन्‍हें महामारी की स्थिति काबू में आने के बाद परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. बोर्ड ने यह स्‍पष्‍ट किया है कि ऐसे छात्रों को रिजल्‍ट जारी होने के बाद अपने स्‍कूल के माध्‍यम से ऑप्‍शनल एग्‍जाम के लिए अप्‍लाई करना होगा.

4:20 PM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: प्राइवेट स्‍कूलों ने उठाई थी ये मांग

Posted by :- Raviraj Verma

बोर्ड द्वारा मार्किंग फॉर्मूला तैयार करने से पहले, अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) ने मांग की थी कि रद्द बोर्ड परीक्षाओं के लिए कोई मार्कशीट जारी नहीं की जानी चाहिए. उनका कहना था कि इस तरह की मार्कशीट स्कूलों को अपने छात्रों को अधिकतम अंक देने के लिए प्रोत्साहित करेगी ताकि लोगों में यह धारणा बने कि उनके संस्थान के छात्रों ने टॉप किया है. 

3:52 PM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: डिजीलॉकर में पा सकते हैं मार्कशीट

Posted by :- Raviraj Verma

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है. Digilocker अकाउंट में लॉग इन करके छात्र अपनी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक सीधे पहुंच सकते हैं. अपने जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स Digilocker में सेव कर सकते हैं.

Advertisement
3:30 PM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: पहले जारी हो सकते हैं 10वीं के रिजल्‍ट

Posted by :- Raviraj Verma

यूपी बोर्ड पहले 10वीं के रिजल्‍ट जारी कर सकता है. हालांकि, शिक्षामंत्री ने कहा था कि दोनो एग्‍जाम रिजल्‍ट एक साथ जारी किए जाएंगे मगर अभी तक 12वीं के रोल नंबर जारी नहीं किए गए हैं. संभव है कि 10वीं के रिजल्‍ट पहले जारी कर दिए जाएं.

2:30 PM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: रद्द की गई थीं परीक्षाएं

Posted by :- Raviraj Verma

इस वर्ष कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं. अधिकांश बोर्ड अपनी परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं और रिजल्‍ट पिछले र‍िकॉर्ड के आधार पर तैयार किया जा रहा है. इसी कारण इस वर्ष रिजल्‍ट में काफी बदलाव भी हैं. रिजल्‍ट के साथ मेरिट और टॉपर्स जारी नहीं किए जाएंगे.

1:57 PM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: रिजल्‍ट चेक करने के स्‍टेप्‍स

Posted by :- Raviraj Verma

स्‍टेप 1: सबसे पहले आजतक रिजल्‍ट पेज पर जाएं.
स्‍टेप 2: यहां यूपी बोर्ड 10वीं अथवा 12वीं के रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करें.
स्‍टेप 4: रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें.
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट की एक कॉपी अपने पास सेव कर लें.

1:31 PM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: नहीं होंगे बोर्ड टॉपर्स

Posted by :- Raviraj Verma

इस वर्ष परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई हैं इसलिए रिजल्‍ट के साथ मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं की जाएगी. इस वर्ष कोई बोर्ड टॉपर भी नहीं होंगे.

12:50 PM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे रिजल्‍ट

Posted by :- Raviraj Verma

उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक श‍िक्षा परिषद (UPMSP) रिजल्‍ट की घोषणा के साथ ही इसे आजतक पर होस्‍ट करेगा. अपना रिजल्‍ट सबसे पहले चेक करने के लिए छात्रों को AajTak Result पेज पर जाना होगा और यहां दिख रहे 10वीं अथवा 12वीं के रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करना होगा. अगले पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करना होगा और रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा.

Advertisement
12:23 PM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: AajTak पर जारी होगा रिजल्‍ट

Posted by :- Raviraj Verma

यूपी बोर्ड ने इस वर्ष छात्रों की आसानी के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. लगभग 56 लाख छात्रों का रिजल्‍ट एक साथ जारी होना है जिसके चलते हेवी ट्रैफिक के समस्‍या पैदा हो सकती है. इससे बचने के लिए बोर्ड ने AajTak एजुकेशन पर बोर्ड रिजल्‍ट जारी करने का फैसला किया है. यूपी बोर्ड रिजल्‍ट इस वर्ष AajTak एजुकेशन पर होस्‍ट किया जाएगा.

12:05 PM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: इस वर्ष भी मिलेंगी ई-मार्कशीट

Posted by :- Raviraj Verma

2020 में पहली बार यूपी बोर्ड ने छात्रों को ई-मार्कशीट जारी करने का फैसला किया था. शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि Covid-19 महामारी के कारण मार्कशीट को प्रिंट करना मुश्किल था, इसलिए छात्रों को ई-मार्कशीट जारी करने का फैसला किया गया था. बाद में, जब Covid-19 की स्थिति में सुधार हुआ, तब छात्रों को मार्कशीट की फिजिकल कॉपी बांटी गई थीं.

11:45 AM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: ये है रिजल्‍ट का फॉर्मूला

Posted by :- Raviraj Verma

चूंकि बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं, इसलिए छात्रों का मूल्यांकन उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इस साल, कक्षा 10 के लिए रिजल्‍ट 50-50 के फार्मूले के आधार पर तैयार किया गया है, जहां 50 प्रतिशत नंबर कक्षा 9वीं के फाइनल रिजल्‍ट के आधार पर दिए गए हैं और शेष 50 प्रतिशत 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के आधार पर दिए गए हैं.

11:26 AM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: इन वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्‍ट का लिंक

Posted by :- Raviraj Verma

स्‍टूडेंट्स अपने रोल नंबर का उपयोग करके यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in से देख सकेंगे. इसके अलावा रिजल्‍ट अन्‍य प्राइवेट रिजल्‍ट होस्टिंग वेबसाइट indiaresults.com और examresults.net पर भी जारी किया जाएगा. हालांकि, रिजल्‍ट का लिंक सबसे पहले AajTak एजुकेशन पर रिलीज़ होगा.

11:10 AM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: इतने स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट होगा जारी

Posted by :- Raviraj Verma

इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए 56,03,813 उम्मीदवारों ने रजिस्‍ट्रेशन कराया था. इनमें से लगभग 29 लाख स्‍टूडेंट्स कक्षा 10 के हैं जबकि लगभग 27 लाख स्‍टूडेंट्स कक्षा 12 के हैं. बोर्ड ने छात्रों का रिजल्‍ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया है.

Advertisement
10:58 AM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: किस दिन जारी होगा रिजल्‍ट 

Posted by :- Raviraj Verma

शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने अभी तक बोर्ड रिजल्‍ट की डेट की घोषणा नहीं की है. बोर्ड ने रिजल्‍ट डेट के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है मगर संभव है कि यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्‍ट डेट की घोषणा आज 18 जुलाई को कर दी जाए.

10:33 AM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: नहीं जारी होगी मेरिट लिस्‍ट

Posted by :- Raviraj Verma

चूंकि परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई हैं, इसलिए इस वर्ष मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं की जाएगी. बोर्ड ने स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट इंटरनल मार्किंग के आधार पर तैयार किया गया है. यूपी बोर्ड ने CBSE से अलग अपनी मार्किंग स्‍कीम तैयार की है जिसके अनुसार 10वीं का रिजल्‍ट 9वीं के नंबरों के आधार पर तथा 12वीं का रिजल्‍ट 10वीं, 11वीं और 12वीं के नंबरों के आधार पर तैयार किया गया है.

10:17 AM (4 वर्ष पहले)

UP Board Result 2021 Live Updates: यहां मिलेगा रिजल्‍ट का लिंक

Posted by :- Raviraj Verma

यूपी बोर्ड इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट AajTak एजुकेशन पर होस्‍ट करने वाला है. छात्रों को अपना रिजल्‍ट चेक करने के लिए आजतक एजुकेशन के रिजल्‍ट पेज पर जाना होगा और अपने रोल नंबर की मदद से इस पेज पर लॉगिन कर अपना रिजल्‍ट डाउनलोड करना होगा.
रिजल्‍ट डाउनलोड करने का लिंक यहां चेक करें