UP Board: खत्म हुआ इंतजार, आज 12 बजे आएंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट

UP Board 10th- 12th results 2020: कल 10वीं-12वीं के परिणाम दोपहर 12 बजे राज्य के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा करेंगे.

Advertisement
UP Board 10th 12th results 2020 (प्रतीकात्मक फोटो) UP Board 10th 12th results 2020 (प्रतीकात्मक फोटो)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

UP Board 10th-12th results 2020: उत्तर प्रदेश बोर्ड कल 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा. कल दोपहर 12 बजे तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. बता दें, इस साल परीक्षा में 56 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं.

जहां एक ओर कोरोना संकट के कारण सीबीएसई और आईसीएसई जैसे राष्ट्रीय बोर्ड अपनी परीक्षाओं को पूरा करने में असमर्थ रहे, वहीं यूपी बोर्ड ने न केवल परीक्षाओं को समय पर पूरा किया बल्कि लॉकडाउन के दौरान रिकॉर्ड समय में 1.2 लाख शिक्षकों द्वारा 56 लाख छात्रों की 3.5 करोड़ आंसरशीट का मूल्यांकन भी किया.

Advertisement

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

कैसे घोषित होंगे परिणाम

यूपी बोर्ड सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा है. कल यानी 27 जून को दोपहर 12 बजे राज्य के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिणाम की घोषणा करेंगे. सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए कॉन्फ्रेंस वर्चुअल होगी.

कब हुई थी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 3 मार्च 2020 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च 2020 तक चली थीं. लगभग 30 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी. वहीं, 25 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे परिणाम

Advertisement

upresults.nic.in

upmsp.edu.in

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने जरूरी होते हैं. पिछले साल 70.2 फीसदी छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की थी और 10वीं कक्षा में, 80.7 प्रतिशत ने परीक्षा पास की थी. बता दें, इस साल से मार्कशीट में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, अंग्रेजी और हिंदी दोनों में छात्रों के नाम, स्कूल और अन्य विवरण होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement