UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2021 Date & Time: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. 10वीं, 12वीं के लगभग 56 लाख स्टूडेंट्स के रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किए जा सकते हैं. बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, मगर संभव है कि आज 25 जुलाई को कोई घोषणा की जाएगी.
रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.up.nic.in समेत अन्य रिजल्ट होस्टिंग वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी. बोर्ड ने 10वीं के रोल नंबर जारी कर दिए हैं जबकि 12वीं के रोल नंबर जल्द जारी किए जाने हैं.
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए 56,03,813 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से लगभग 29 लाख स्टूडेंट्स कक्षा 10 के हैं जबकि लगभग 27 लाख स्टूडेंट्स कक्षा 12 के हैं. बोर्ड ने छात्रों का रिजल्ट इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर तैयार किया है.
बोर्ड रिजल्ट की डेट के संबंध में प्रदेश के शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा जल्द कोई घोषणा कर सकते हैं. शिक्षामंत्री की घोषणा के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जल्द जारी करने वाला है. रिजल्ट डेट की घोषणा इसी सप्ताह की जा सकती है और बोर्ड रिजल्ट 31 जुलाई से पहले जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि, शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने पिछले माह जानकारी दी थी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे मगर संभव है कि बोर्ड 10वीं के रिजल्ट पहले जारी करे और 12वीं के बाद में.
रिजल्ट के दिन हेवल ट्रैफिक के चलते आधिकारिक वेबसाइट अनरिस्पांसिव हो सकती है. ऐसे में छात्र अपना रिजल्ट AajTak एजुकेशन पर भी चेक कर सकेंगे. इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाना होगा और अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड करना होगा.
छात्रों का मूल्यांकन उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इस साल, कक्षा 10 के लिए रिजल्ट 50-50 के फार्मूले के आधार पर तैयार किया गया है, जहां 50 प्रतिशत नंबर कक्षा 9वीं के फाइनल रिजल्ट के आधार पर दिए गए हैं और शेष 50 प्रतिशत 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के आधार पर दिए गए हैं.
इस वर्ष कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं. अधिकांश बोर्ड अपनी परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं और रिजल्ट पिछले रिकॉर्ड के आधार पर तैयार किया जा रहा है. इसी कारण इस वर्ष रिजल्ट में काफी बदलाव भी हैं. रिजल्ट के साथ मेरिट और टॉपर्स जारी नहीं किए जाएंगे.
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है. Digilocker अकाउंट में लॉग इन करके छात्र अपनी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक सीधे पहुंच सकते हैं. अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स Digilocker में सेव कर सकते हैं.
जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें महामारी की स्थिति काबू में आने के बाद परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि ऐसे छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बाद अपने स्कूल के माध्यम से ऑप्शनल एग्जाम के लिए अप्लाई करना होगा.
बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी होने की डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है मगर शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा जल्द रिजल्ट डेट की घोषणा कर सकते हैं. चूंकि इस वर्ष परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई हैं इसलिए रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी और कोई टॉपर भी नहीं होंगे. रिजल्ट इंटरनल मार्किंग फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है. परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्र नीचे दिए रिजल्ट पेज को बुकमार्क कर लें और रिजल्ट के संबंध में कोई भी जानकारी पाने के लिए केवल AajTak पर विजिट करें.
बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जल्द जारी करने के लिए तैयार है. हालांकि, 12वीं के स्टूडेंट्स के रोल नंबर अभी जारी नहीं किए गए हैं मगर संभव है कि अगले सप्ताह तक रोल नंबर रिलीज़ कर दिए जाएंगे. दोनों कक्षाओं के रिजल्ट पूरी तरह तैयार होने के बाद रिजल्ट डेट की घोषणा की जाएगी. रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी किए जाने हैं.
इस बीच, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट और अन्य जरूरी अपडेट्स चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है मगर बोर्ड की तैयारियों से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 10वीं के रिजल्ट पहले जारी हो सकते हैं. बोर्ड ने 10 जुलाई को ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 10वीं के स्टूडेंट्स के बोर्ड एग्जाम रोल नंबर जारी कर दिए हैं. छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने पर कैंडिडेट अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट देख पाएंगे.
छात्रों को इस वर्ष अपना रिजल्ट चेक करने के लिए किसी भी अन्य वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि रिजल्ट इस बार AajTak एजुकेशन पर होस्ट किया जाएगा. रिजल्ट के लिंक पर जाकर छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करेंगे और रिजल्ट सबसे पहले पा सकेंगे. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद इसे सबसे पहले AajTak एजुकेशन पर ही लाइव किया जाएगा.
रिजल्ट पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
इस साल, यूपी बोर्ड का रिजल्ट अन्य स्टेट बोर्ड और CBSE, CISCE की तरह एक नए फॉर्मेट में जारी किया जाएगा. इस साल पहली बार परीक्षा आयोजित किए बिना रिजल्ट घोषित किया जाएगा.
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब होमपेज को स्क्रॉल कर नोटिफिकेशन सेक्शन पर जाएं.
स्टेप 3: रोल नंबर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब नये पेज पर मांगी गई जानकारियां भरकर सब्मिट करें.
स्टेप 5: रोल नंबर स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे सेव कर लें.
बोर्ड ने 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए अपने रोल नंबर डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है मगर 12वीं के छात्रों के रोल नंबर अभी जारी नहीं किए गए हैं. संभव है कि बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पहले जारी करे और 12वीं के एग्जाम रिजल्ट बाद में जारी किए जाएं. रिजल्ट डेट की घोषणा के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आधिकारिक वेबसाइट upmsp.up.nic.in पर किस दिन रिजल्ट चेक किए जा सकेंगे.
शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने अभी तक बोर्ड रिजल्ट की डेट की घोषणा नहीं की है. बोर्ड ने रिजल्ट डेट के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है मगर संभव है कि यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट डेट की घोषणा आज कर दी जाए.
चूंकि परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई हैं, इसलिए इस वर्ष मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. बोर्ड ने स्टूडेंट्स का रिजल्ट इंटरनल मार्किंग के आधार पर तैयार किया गया है. यूपी बोर्ड ने CBSE से अलग अपनी मार्किंग स्कीम तैयार की है जिसके अनुसार 10वीं का रिजल्ट 9वीं के नंबरों के आधार पर तथा 12वीं का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं के नंबरों के आधार पर तैयार किया गया है.