तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने लाखों छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है. बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकंड ईयर बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. बता दें कि इस साल तेलंगाना इंटरमीडिएट की परीक्षा में 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. ऐसे में इस साल जिन छात्रों ने तेलंगाना बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है, वे अपनी परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
इतने छात्र हुए पास
तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) ने TS इंटर 2026 परीक्षाओं के लिए पास प्रतिशत का आंकड़ा भी जारी कर दिया है.
प्रथम वर्ष पासिंग प्रतिशत 66.20% है.
सामान्य स्ट्रीम: 66.94%
व्यावसायिक स्ट्रीम: 59.30%
वहीं, द्वितीय वर्ष के छात्रों का पासिंग प्रतिशतत 70.58% रहा.
सामान्य स्ट्रीम: 75.61%
व्यावसायिक स्ट्रीम: 72.71%
यहां पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं-
tsbie.cgg.gov.in
results. cgg.gov.in
कई बार बड़ी संख्या में छात्र रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर जाते हैं जिसके कारण साइट स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्रों को धबराने की जरूरत नहीं है. आप इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकंड ईयर परीक्षा का रिजल्ट आजतक पर भी चेक कर सकते हैं.
ये है डायरेक्ट लिंक-
तेलंगाना बोर्ड इंटर फर्स्ट ईयर रिजल्ट 2026
तेलंगाना बोर्ड इंटर सेकंड ईयर रिजल्ट 2026
पिछले 5 सालों का कितना रहा पासिंग प्रतिशत
बता दें कि इस साल कुल 70.58 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. पिछले 5 सालों की बात करें, तो ये
ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए -
क्या है पासिंग मार्क्स?
बता दें कि रिजल्ट देखने के बाद जिन छात्रों को उनके नंबर को लेकर दुविधा है तो बता दें कि तेलंगाना बोर्ड नियमों के मुताबिक, छात्रों को प्रत्येक विषय में पास होने के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे. जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं, तो उन्हें बोर्ड की ओर से आयोजित सप्लीमेंट्री परीक्षा में सुधार का मौका दिया जाएगा.
आजतक एजुकेशन डेस्क