SSC GD Constable Final Result 2018 @ssc.nic.in: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) बुधवार 20 जनवरी को असम राइफल्स में CAPFs, NIA और SSF में कॉन्स्टेबल्स (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के पदों पर भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जारी करने जा रहा है. SSC द्वारा जारी वार्षिक रिजल्ट कैलेंडर के अनुसार, फाइनल रिजल्ट आज 20 जनवरी को जारी किए जाएंगे. आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर सभी चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर की लिस्ट जारी कर दी जाएगी.
देखें: आजतक LIVE TV
SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा. उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में चुनी गई वरीयता के आधार पर भी सेलेक्शन मिलेगा. केवल वही उम्मीदवार अंतिम रूप से चयनित किए जा रहे हैं जो डीटेल्ड मेडिकल एग्जाम (DME)/ रिव्यू मेडिकल एग्जाम (RME), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में क्वालिफाई हुए हैं.
SSC GD ऑनलाइन परीक्षा 2018 का आयोजन 01 मार्च से 11 मार्च 2019 तक किया गया था. कुल 5,35,169 उम्मीदवारों को PET/ PST के लिए उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षा 13 अगस्त से 05 अक्टूबर 2019 तक आयोजित की गई थी जिसके रिजल्ट 17 दिसंबर 2019 को जारी किए गए थे. इसके बाद भर्ती परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी किया गया था, जिसमें कुल 1,95,104 उम्मीदवार पास हुए थे.
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
aajtak.in