RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10वीं और 12वीं के एग्जाम रिजल्ट का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. जानकारी के अनुसार, रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं. बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट डेट और टाइम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है मगर रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट अगले सप्ताह ही रिलीज़ कर दिए जाएंगे. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे.
परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की सुविधा के लिए इस वर्ष बोर्ड रिजल्ट aajtak.in पर भी होस्ट किए जाएंगे. छात्रों को रिजल्ट पेज पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी. रिजल्ट की घोषणा के साथ ही रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आजतक एजुकेशन पेज पर लाइव हो जाएगा.
इस साल राजस्थान बोर्ड परीक्षाओ में 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है. इंटरमीडिएट और हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं. आरबीएसई बोर्ड परीक्षा पहले 3 मार्च से आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में Covid-19 महामारी के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं.
RBSE 10th, 12th Result 2022: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
स्टेप 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आजतक रिजल्ट पेज पर जाएं.
स्टेप 2: अब कक्षा 10 या कक्षा 12 के रिजल्ट का विकल्प चुनें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें.
स्टेप 4: सब्मिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 5: मार्कशीट अपने पास सेव कर रख लें.
अपने रिजल्ट प्राप्त करने के बाद, छात्रों को मार्कशीट पर सभी डिटेल्स को क्रॉस-चेक करना होगा. इसमें स्टूडेंट का नाम, माता-पिता का नाम, स्कोर, विषय का नाम आदि शामिल हैं. कोई भी गड़बड़ी होने पर तुरंत बोर्ड अधिकारियों को रिपोर्ट करना होगा. बता दें कि परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्कोर करने होंगे.
aajtak.in