BSER Ajmer 10th Result, RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (BSER) द्वारा राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा अब कुछ ही समय में होने वाली है. बोर्ड द्वारा रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है. 10 वीं कक्षा के लिए राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जा सकते हैं. हालांकि, परीक्षा में शामिल हुए छात्र aajtak.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
राज्य शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला रिजल्ट डेट की घोषणा जल्द कर सकते हैं. निर्धारित डेट पर रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी जिसके बाद मार्कशीट डाउनलोड लिंक आजतक एजुकेशन और ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो जाएंगे. छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करना होगा और मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी.
Rajasthan Board 10th Result 2022: चेक करने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले aajtak.in के बोर्ड रिजल्ट पेज पर जाएं.
स्टेप 2: अब राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का लिंक ओपन करें.
स्टेप 3: अपनी कक्षा 10वीं के रिजल्ट पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अपना रोल नंबर दर्ज करें और सब्मिट कर दें.
स्टेप 5: मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें.
राजस्थान बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं. आरबीएसई बोर्ड परीक्षाएं पहले 03 मार्च से आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में Covid-19 महामारी के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं. परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को बता दें कि एग्जाम में पास होने के लिए सभी विषयों में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्कोर करने जरूरी हैं. प्रैक्टिकल और थ्योरी के नंबर अलग-अलग जोड़े जाएंगे और दोनो में अलग अलग पास होना जरूरी होगा. हालांकि, नंबर कम आने पर अथवा फेल घोषित होने पर छात्र रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे.
रिजल्ट पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
aajtak.in