BSE Odisha 10th Result: जानें- कब आएंगे नतीजे, ये है संभावित तारीख

Odisha 10th Board Result: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा आज जारी नहीं करेगा. जानें- कब आएंगे परिणाम...

Advertisement
odisha 10th board result odisha 10th board result

aajtak.in / प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2019,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

Odisha 10th Board Result: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा आज 10वीं (Odisha 10th result 2019) के परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में घोषित हो सकते हैं. हालांकि अभी आधिकारिक ओर से कोई जानकारी नहीं आई है. जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें, पिछले साल ओडिशा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम 7 मई को घोषित कर दिए थे. जिसमें 76.23  प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे.  इस साल परीक्षा में 5.23 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन 23 मार्च से 8 मार्च तक किया गया था.

Advertisement

BSE Odisha 10th Result 2019: इन स्टेप्स को फॉलो कर ऐसे देखें रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) की आधिकारिक वेबसाइट

bseodisha.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2- " BSE Odisha 10th Result 2019" पर क्लिक करें.

स्टेप 3- अब मांगी गई जानकारी भरें.

स्टेप 4- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

स्टेप 5-  भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट

- orissaresults.nic.in.

-examresults.net

-indiaresults.com

SMS के जरिए देखें परिणाम

स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं जिसके लिए  RESULTOR10Roll टाइप कर 56263 मैसेज भेज दें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement