Maharashtra SSC Result: 10वीं में इस रद्द परीक्षा के औसत अंक मिलेंगे

Maharashtra SSC Geography Exam 2020: 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को भूगोल विषय के पेपर के लिए औसत अंक दिए जाएंगे.ये घोषणा महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHE ने की है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2020,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

Maharashtra SSC Geograph Exam 2020: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को ज्योग्राफी विषय के पेपर के लिए औसत अंक दिए जाएंगे. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHE ने बुधवार, 27 मई, 2020 को इसकी घोषणा की. बता दें कि पहले ये परीक्षा 23 मार्च को आयोजित होने वाली थी लेकिन देश में लॉकडाउन के कारण इस परीक्षा को बोर्ड ने रद्द कर दिया था.

Advertisement

बोर्ड ने परीक्षा को लेकर एक सर्कुलर भी जारी किया है. सर्कुलर में कहा गया है कि कुछ समय पहले भूगोल के पेपर को रद्द कर दिया गया था, इसलिए बोर्ड ने एसएससी के छात्रों को औसत अंक देने का फैसला किया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

बता दें, महाराष्ट्र एसएससी (Secondary School Certificate- SSC) की इस परीक्षा में इस साल 17 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में बैठे थे. इन परीक्षाओं को 3 से 23 मार्च, 2020 के बीच निर्धारित किया गया था. इसके अलावा वोकेशनल विषयों के पेपर का आयोजन 24 मार्च से 4 अप्रैल तक किया जाना था, लेकिन राज्य में लॉकडाउन के कारण ये परीक्षाएं अपने समय पर पूरी नहीं हो सकी थीं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

Advertisement

महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्ल‍िक करें.

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया था. इसी के मद्देनजर महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने रविवार को कोरोना वायरस के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण कक्षा 10वीं की भूगोल और वोकेशनल विषयों की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement