Board Result: ICSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज शाम होगा घोषित, जानिए टाइमिंग

ICSE Result 2022 Date Out: CISCE रविवार को आईसीएसई यानी 10वीं क्लास के बोर्ड परीक्षा का परिणाम आएगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

Advertisement

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 6:57 AM IST
  • आज जारी होगा ICSE का रिजल्ट
  • SMS पर भी चेक कर सकेंगे स्कोर

ICSE Result 2022 Date Out: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज ICSE कक्षा 10 के परिणाम 2022 की घोषणा करेगा. बोर्ड ने नोटिस जारी इसकी सूचना दी है. आईसीएसई का रिजल्ट आज शाम 5 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड सचिव गेरी अराथून का कहना है कि फाइनल स्कोर के लिए सेमेस्टर 1 और 2 को समान वेटेज दिया गया है.

Advertisement

आईसीएसई (कक्षा 10), 2022 परीक्षा के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे. परिणाम सीआईएससीई के CAREERS पोर्टल पर, वेबसाइट पर और एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आईसीएसई एग्जाम रिजल्ट की कैलकुलेशन के लिए, सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 दोनों परीक्षाओं को समान वेटेज दिया गया है. सेमेस्टर 1, सेमेस्टर 2 और प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) के मार्क्स को फाइनल मार्क्स में  जोड़ा गया है.

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
cisce.org

results.cisce.org

results.nic.in

How to check ICSE 10th result 2022: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.स्टेप 2: होम पेज पर, 'ICSE Result 2022' लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
स्टेप 4: आपका Class 10th ICSE Result 2022 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.
स्टेप 6: छात्र, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं.

Advertisement

बता दें कि ICSE (कक्षा 10) की सेकेंड सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षाएं CISCE द्वारा 25 अप्रैल से 20 मई, 2022 तक आयोजित की गईं थी. वहीं पहले सेमेस्टर के रिजल्ट पहले ही स्कूलों भेजे जा चुके हैं. बोर्ड, रिजल्ट के बाद, कक्षा 10वीं की टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement