CTET Result 2021: सीटेट दिसंबर परीक्षा के रिजल्‍ट कल होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

CBSE CTET Result 2021: CTET 2021 की डेट्स में बदलाव से पहले जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्‍ट 15 फरवरी, 2022 को जारी हो सकता है. हालांकि, बोर्ड ने स्‍पष्‍ट किया है कि रिजल्‍ट की डेट टेंटेटिव है.

Advertisement
CBSE CTET Result 2021: CBSE CTET Result 2021:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 14 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST
  • प्रोविजनल आंसर की हो चुकी है जारी
  • कल है रिजल्‍ट जारी होने की टेंटेटिव डेट

CBSE CTET Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) दिसंबर सेशन की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2021) के रिजल्‍ट 15 फरवरी, 2022 को जारी करने जा रहा है. रिजल्‍ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे.

बोर्ड ने CTET 2021 प्रोविजनल आंसर की और प्रश्न पत्र, उम्मीदवारों की रिस्‍पांस शीट के साथ जारी किए थे. उम्मीदवारों के लिए CTET 2021 की प्रोविजनल आसंर की पर 04 फरवरी, 2022 तक आपत्तियां उठाने के लिए एक विंडो भी ओपन की गई थी. उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियों पर विचार के बाद अभी फाइनल आंसर की जारी नहीं हुई है. फाइनल आंसर की रिजल्‍ट के बाद जारी हो सकती है. 

Advertisement

CTET Result 2021: कैसे कर पाएंगे डाउनलोड
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज को नीचे स्क्रॉल करें और रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें. 
स्‍टेप 3: अब नये पेज पर अपना सीटीईटी रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सब्मिट करें.
स्‍टेप 4: रिजल्‍ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें.
स्‍टेप 5: अपना रिजल्‍ट चेक करें और एक प्रिंट आउट भी ले लें. 

CTET 2021 की डेट्स में बदलाव से पहले जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्‍ट कल 15 फरवरी, 2022 को जारी हो सकता है. हालांकि, बोर्ड ने स्‍पष्‍ट किया है कि रिजल्‍ट की डेट टेंटेटिव है. छात्रों को अपना रिजल्‍ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखनी होगी.

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement