Advertisement

CBSE 12th Result 2026 Live: आज नहीं आएगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, करना पड़ेगा थोड़ा इंतजार

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 16 अप्रैल 2026, 7:23 PM IST

CBSE Class 12th Board Results Live Updates: सीबीएसई 10वीं के नतीजे बुधवार शाम चार बजे के करीब घोष‍ित कर द‍िए गए. अब दसवीं के के बाद 12वीं के छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं. सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के लिए इंतजार और लंबा हो सकता है. छात्र अपडेट के ल‍िए आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर नजर रखें.

CBSE Class 12 result 2026 soon

CBSE Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए. अब इसके बाद 12वीं के 16 लाख से अधिक छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि बोर्ड ने अभी तक 12वीं के परिणामों की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों के अनुसार, कहा जा रहा है कि तीन दिन के भीतर ये रिजल्ट आ सकता है. वहीं ये कयास भी लग रहे हैं कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते तक भी ये डेट्स आगे बढ़ सकती हैं. 

बोर्ड के करीबी सूत्रों का कहना है कि 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अंतिम चरण में अब डेटा प्रोसेसिंग का काम चल रहा है. 15 मई से शुरू होने वाली 'फेज-2' की परीक्षाओं को देखते हुए बोर्ड इस बार रिजल्ट को लेकर काफी गंभीर है. बोर्ड इस बार समय से पहले रिजल्ट जारी करने की कोशिश में है. छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकेंगे.

बता दें कि इस बार भी 12वीं के नतीजे 10वीं की तरह ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध होंगे. बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों के मानसिक दबाव को कम करने के लिए कोई टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. जो छात्र अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, वे रिजल्ट के तुरंत बाद दूसरे चरण की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे. छात्र अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें क्योंकि रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर के साथ-साथ 'एडमिट कार्ड आईडी' की भी जरूरत होगी.

7:23 PM (2 घंटे पहले)

CBSE Board Result 2026: मार्कशीट में बदलावों का ध्यान रखें

Posted by :- Mansi Mishra

इस बार 12वीं की मार्कशीट में भी कोई 'डिवीजन' या 'डि Distinction' नहीं दी जाएगी. CBSE Board Class 12th Result केवल विषयवार अंकों और ग्रेड्स पर आधारित होगा. बोर्ड का उद्देश्य छात्रों के बीच से रैंकिंग का दबाव हटाना है. छात्र अपनी मार्कशीट पर दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भी इसे ऑनलाइन वेरीफाई कर सकेंगे.

5:49 PM (3 घंटे पहले)

CBSE 12th Result Live: सोशल मीडिया अफवाहों से बचें

Posted by :- Mansi Mishra

सोशल मीडिया पर 12वीं के रिजल्ट को लेकर कई फर्जी तारीखें वायरल हो रही हैं. CBSE Board Result 2026 की सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या हमारे लाइव ब्लॉग पर भरोसा करें. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनधिकृत लिंक पर अपना रोल नंबर या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें.

1:48 PM (8 घंटे पहले)

CBSE Board 12th Result 2026: मिलेगा फेज-2 एग्जाम का मौका

Posted by :- Mansi Mishra

इस साल 12वीं के छात्रों के पास भी दो बार परीक्षा देने का विकल्प है. CBSE Board Result आने के बाद जो छात्र सफल नहीं हो पाते या अंक सुधारना चाहते हैं, वे 15 मई से शुरू होने वाली फेज-2 परीक्षा में बैठ सकेंगे. यह एनईपी के तहत छात्रों को दिया गया एक बड़ा सुधार का मौका है, जिससे उनका साल बर्बाद होने से बचेगा.

1:22 PM (8 घंटे पहले)

CBSE Board 12th Result 2026: क्या आज आ सकता है रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

सीबीएसई बोर्ड ने 15 अप्रैल को दसवीं के परिणाम घोष‍ित कर द‍िए हैं. ये र‍िजल्ट भी तय समय से पहले तैयार क‍िया गया है. सूत्रों के अनुसार सीबीएसई बोर्ड 12वीं का र‍िजल्ट भी जल्द से जल्द आ सकता है. ये र‍िजल्ट बोर्ड आज भी जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से इसकी अभी कोई आधि‍कार‍िक पुष्ट‍ि नहीं हो पाई है. 

Advertisement
1:12 PM (8 घंटे पहले)

CBSE Board 12th Result: मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 12वीं की 1.2 करोड़ से ज्यादा कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है. CBSE Board 12th Result 2026 की तैयारी अब डेटा फीडिंग लेवल पर है. बोर्ड इस बार पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली का उपयोग कर रहा है ताकि किसी भी तरह की त्रुटि की गुंजाइश न रहे. रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड एक आधिकारिक सर्कुलर भी जारी करेगा.

1:12 PM (8 घंटे पहले)

CBSE Board Class 12th Result: उमंग ऐप पर नजर

Posted by :- Mansi Mishra

उमंग ऐप पर 10वीं के बाद अब 12वीं के लिए भी नोटिफिकेशन सेक्शन अपडेट किया जा रहा है. CBSE Board 12th Result आते ही छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अलर्ट मिलेगा. उमंग ऐप का फायदा यह है कि भारी ट्रैफिक होने पर भी यहाँ रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है. छात्र ऐप स्टोर से इसे अभी डाउनलोड कर सकते हैं.

 

1:12 PM (8 घंटे पहले)

CBSE Board Result 2026: डिजिलॉकर पर करें लॉगिन

Posted by :- Mansi Mishra

छात्र अभी से अपना डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिव कर लें. CBSE Board Class 12th Result जारी होते ही डिजिटल मार्कशीट इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए छात्रों को अपने स्कूल से मिले 6 अंकों के सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी. डिजिलॉकर पर उपलब्ध स्कोरकार्ड कॉलेज काउंसलिंग और एडमिशन के लिए पूरी तरह से वैध माना जाता है.

1:11 PM (8 घंटे पहले)

CBSE 12th Result Live: संभावित तारीख पर बड़ा अपडेट

Posted by :- Mansi Mishra

आधिकारिक तौर पर तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन CBSE Board Result 2026 के 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच आने की प्रबल संभावना है. 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल को ही समाप्त हुई थीं, जिसके बाद से मूल्यांकन प्रक्रिया तेज कर दी गई है. बोर्ड का लक्ष्य इस साल सत्र को जल्दी शुरू करना है ताकि छात्रों को कॉलेज एडमिशन में परेशानी न हो.

1:11 PM (8 घंटे पहले)

CBSE Board Result: 10वीं का रिजल्ट आते ही हलचल बढ़ी

Posted by :- Mansi Mishra

सीबीएसई ने आज दोपहर 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिससे अब 12वीं के छात्रों की उत्सुकता चरम पर है. CBSE 12th Result Live अपडेट के अनुसार, बोर्ड आमतौर पर दोनों क्लास के रिजल्ट में कुछ दिनों का अंतर रखता है. सूत्रों की मानें तो 12वीं का रिजल्ट अब अगले कुछ दिनों के भीतर ही पोर्टल पर लाइव किया जा सकता है. छात्र नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.