CBSE 10th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी लेकर तैयार हो जाएं. 26 लाख से ज्यादा छात्र इस वक्त एक साथ वेबसाइट्स चेक कर रहे हैं.
इस बार का रिजल्ट पिछले सालों की तुलना में जल्दी आ रहा है क्योंकि बोर्ड को 15 मई से 'सेकंड बोर्ड एग्जाम' शुरू करने हैं. इस नई व्यवस्था के तहत छात्रों को अपना स्कोर सुधारने का अतिरिक्त मौका मिलेगा. लाइव रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक पूरी हो चुकी है. अब बस आधिकारिक प्रेस रिलीज और लिंक एक्टिव होने का इंतजार है. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट cbseresults.nic.in स्लो हो सकती है, इसलिए छात्र वैकल्पिक माध्यमों का उपयोग करें.
इस साल का पास प्रतिशत क्या रहेगा और किस क्षेत्र ने बाजी मारी है, इसकी जानकारी रिजल्ट लिंक के साथ ही साझा की जाएगी. बोर्ड इस साल भी कोई आधिकारिक टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने 6 अंकों के सुरक्षा पिन (Security PIN) का उपयोग करके डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिव कर लें ताकि जैसे ही रिजल्ट घोषित हो, डिजिटल मार्कशीट उनके फोन में हो.
CBSE Board Result: आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 24.7 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था. CBSE Board 10th Passing Marks के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करने थे. बोर्ड ने उन सभी शिक्षकों और मूल्यांकनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने रिकॉर्ड समय में 1.6 करोड़ कॉपियां जांचीं. छात्र अब अपनी आधिकारिक मार्कशीट के प्रिंटआउट को भविष्य के दाखिलों के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.
CBSE Class 10th Result 2026: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस साल की परीक्षा पद्धति में कई बदलाव किए गए थे. CBSE Board Result दर्शाता है कि छात्रों ने नई मूल्यांकन प्रणाली को बखूबी अपनाया है. इस साल 11,500 से अधिक विदेशी छात्र भी परीक्षा में बैठे थे, जिनका पास प्रतिशत 94.27% रहा है. बोर्ड अब मई में उन छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा जो अपने अंकों में और सुधार करना चाहते हैं.
CBSE Class 10th Result: रीजन-वार आंकड़ों में दक्षिण भारत के राज्यों ने फिर से बाजी मारी है. CBSE Board Class 10th Result के अनुसार, विजयवाड़ा और बेंगलुरु रीजन में पास प्रतिशत क्रमशः 99.75% और 99.64% रहा है. दिल्ली रीजन का प्रदर्शन भी 97% के ऊपर बना हुआ है. बोर्ड ने इस बार परीक्षा के आयोजन से लेकर रिजल्ट जारी करने तक पूरी प्रक्रिया में उन्नत डेटा एनालिटिक्स और एआई तकनीक का प्रयोग किया है.
CBSE 10th Result Live: बोर्ड मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, डिजिटल मार्कशीट के साथ-साथ माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिए गए हैं. CBSE Class 10th Result में इस साल सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन 91.43% रहा है. जवाहर नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों ने 99% से अधिक अंकों के साथ अपनी श्रेष्ठता साबित की है. छात्र अपने भविष्य के करियर विकल्पों के लिए अब स्ट्रीम चयन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.
CBSE 10th Result: देशभर के 26 हजार से ज्यादा स्कूलों के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. CBSE 10th Result Live अपडेट में त्रिवेंद्रम रीजन 99.75% के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है. प्रयागराज रीजन का पास प्रतिशत 88.32% रहा है. छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरणों को सही-सही भरें ताकि मार्कशीट तुरंत लोड हो सके. किसी भी तकनीकी समस्या के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं.
CBSE Result: पहली मुख्य परीक्षा के नतीजे अब सबके सामने हैं. CBSE Board Result में इस बार लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 2.04% बेहतर रहा है. जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99% है, वहीं लड़कों का 92.95% दर्ज किया गया है. ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी इस बार 91.30% के साथ शानदार प्रदर्शन किया है. बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन पूरा कर यह परिणाम जारी करने में सफलता हासिल की है.
CBSE Board 10th Result Link: सीबीएसई ने रिजल्ट के लिए तीन मुख्य सर्वर लिंक जारी किए हैं. CBSE Result चेक करने के लिए results.cbse.nic.in सबसे प्रमुख वेबसाइट है. भारी ट्रैफिक के कारण यदि मुख्य लिंक धीमा चलता है, तो छात्र results.gov.in का विकल्प भी चुन सकते हैं. बोर्ड ने इस बार तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है ताकि छात्रों को अपना परिणाम देखने में कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े.
CBSE Class 10th Scorecard: इस साल के स्कोरकार्ड में कोई डिवीजन या टॉपर लिस्ट दर्ज नहीं की गई है. CBSE Class 10th Result 2026 में कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा है. छात्र अपने विषयवार अंक पोर्टल पर लॉगिन करके चेक कर सकते हैं. यदि किसी छात्र को लगता है कि उनके अंक उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं, तो वे मई में होने वाली दूसरी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे.
CBSE Class 10th Marksheet: डिजिलॉकर के माध्यम से अपनी मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्रों को 6 अंकों के सुरक्षा पिन का उपयोग करना होगा. CBSE 10th Result घोषित होने के बाद अब लिंक पूरी तरह सक्रिय है. बोर्ड ने इस बार तकनीकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है ताकि डेटा सुरक्षित रहे. छात्र उमंग ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट सीधे मोबाइल पर देख और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.
CBSE 10th Marksheet: छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट अब आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट पूरी तरह मान्य है. CBSE 10th Result Live अपडेट के अनुसार, इस साल 23 लाख से ज्यादा छात्र सफल हुए हैं. छात्र अपना रोल नंबर और स्कूल कोड तैयार रखें ताकि बिना किसी देरी के अपना परिणाम देख सकें. सर्वर पर दबाव कम करने के लिए डिजिलॉकर सबसे सुरक्षित विकल्प है.
CBSE 10th Result Download Link: छात्र अब आधिकारिक पोर्टल से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. CBSE Class 10th Marksheet प्राप्त करने के लिए छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप का सहारा ले रहे हैं, जहाँ लिंक लाइव हो चुका है. CBSE 10th Marksheet में इस बार कोई डिवीजन या टॉपर लिस्ट नहीं दी गई है. CBSE Board 10th Passing Marks के तहत हर विषय में 33% अंक लाना अनिवार्य है. CBSE Class 10th Scorecard चेक करने हेतु एडमिट कार्ड पर दिया गया QR कोड सबसे तेज विकल्प साबित हो रहा है.
CBSE Board 10th Result Live: बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें कुल 93.70% छात्र सफल हुए हैं. CBSE 10th Result 2026 में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है, उनका पास प्रतिशत 94.99% रहा है. CBSE Board Class 10th Result के मुताबिक त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा रीजन 99.79% के साथ देश में सबसे आगे रहे हैं. CBSE Class 10th Result Websites जैसे cbse.gov.in पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण छात्र अन्य विकल्पों का भी उपयोग कर रहे हैं.
कुल पंजीकृत छात्र: 24,71,777
कुल उत्तीर्ण छात्र: 23,16,008
कुल पास प्रतिशत: 93.70%
परीक्षा की अवधि: 17 फरवरी से 10 मार्च 2026
संस्थानों की बात करें तो केन्द्रीय विद्यालयों (KV) ने 99.57% और जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) ने 99.42% पास प्रतिशत के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 91.43% दर्ज किया गया है.
रीजन-वार प्रदर्शन में एक बार फिर त्रिवेंद्रम (99.79%) और विजयवाड़ा (99.79%) संयुक्त रूप से टॉप पर रहे हैं. वहीं, नोएडा रीजन का पास प्रतिशत 87.66% और दिल्ली रीजन का प्रदर्शन 97.38% रहा है.
डिजिलॉकर ने एक ताजा एडवाइजरी जारी कर छात्रों से अपनी 'APAAR ID' सिंक करने को कहा है. इससे रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट अपने आप 'Issued Documents' सेक्शन में आ जाएगी. यह प्रक्रिया रिजल्ट घोषित होने के ठीक पहले की एक अनिवार्य तकनीकी तैयारी मानी जाती है.
CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बड़ी संख्या में छात्रों के जाने से बोर्ड की वेबसाइट स्लो हो सकती है, ऐसे में वे डिजीलॉकर पर परिणाम चेक कर सकते हैं.
उमंग (UMANG) ऐप के जरिए छात्रों को संकेत मिल रहे हैं कि दोपहर 4 बजे के आसपास सीबीएसई 10वीं का लिंक लाइव हो सकता है. ऐप ने पहले ही 'Stay Tuned' का मैसेज जारी कर दिया है. छात्र अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करके तैयार रहें.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड इस साल भी 'ग्रेस मार्क्स' पॉलिसी को अपना सकता है. यदि कोई छात्र एक या दो अंकों से पास होने से रुक रहा है, तो बोर्ड उसे पासिंग मार्क्स देकर सफल घोषित कर सकता है. हालांकि, यह पूरी तरह बोर्ड के विवेक पर निर्भर करेगा.
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद जो स्कोरकार्ड डाउनलोड होगा, वह प्रोविजनल होगा. छात्र इसका उपयोग 11वीं कक्षा में प्रोविजनल एडमिशन के लिए कर सकते हैं. ओरिजिनल हार्ड कॉपी स्कूल की ओर से जून के महीने में प्रदान की जाएगी.
सीबीएसई ने इस बार छात्रों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. आज के रिजल्ट के बाद जो छात्र अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें 15 मई 2026 से शुरू होने वाले 'फेज-2' या सेकंड बोर्ड एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा. यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन स्कोर सुधारने का एक शानदार जरिया है.
एक्स (ट्विटर) और व्हाट्सएप पर कुछ फर्जी सर्कुलर वायरल हो रहे हैं जिनमें रिजल्ट के समय का दावा किया गया है. सीबीएसई ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दी गई जानकारी पर ही विश्वास करें. बोर्ड किसी भी अपडेट की जानकारी पहले सोशल मीडिया पर साझा करेगा.
इस साल सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है. लगभग 26.60 लाख छात्रों का डेटा सर्वर पर अपलोड किया जा चुका है. भारी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने इस बार सर्वर की क्षमता को दो गुना बढ़ा दिया है ताकि वेबसाइट क्रैश न हो.
रिजल्ट से ठीक पहले डिजिलॉकर ने छात्रों के लिए विशेष सुरक्षा पिन (Security PIN) जनरेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र अपने स्कूल से यह 6 अंकों का पिन प्राप्त कर सकते हैं। यह पिन आपकी मार्कशीट को सुरक्षित रखने और रिजल्ट जारी होते ही उसे तुरंत डाउनलोड करने में मदद करेगा।
शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, बोर्ड ने मूल्यांकन और रिजल्ट प्रोसेसिंग का काम समय से पहले पूरा कर लिया है. चूंकि मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने अपने रिजल्ट जारी कर दिए हैं, इसलिए सीबीएसई भी अब और देरी नहीं करना चाहता. आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच बड़ा अपडेट मिल सकता है.
छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर के साथ-साथ 'स्कूल कोड' और 'एडमिट कार्ड आईडी' की भी जरूरत पड़ेगी. ये सभी जानकारियां छात्र के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध हैं. रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही इन क्रेडेंशियल्स को दर्ज करना होगा, इसलिए अपनी हार्ड कॉपी साथ लेकर बैठें.
सीबीएसई 10वीं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. इसमें इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी परीक्षा दोनों के अंक शामिल हैं. जो छात्र एक या दो विषयों में कम अंक लाते हैं, उन्हें बोर्ड कंपार्टमेंट (पूरक) परीक्षा के माध्यम से अपना स्कोर सुधारने का मौका देगा.
वेबसाइट के अलावा छात्र उमंग (UMANG) ऐप पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे. इसके लिए बस अपना आधार या मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा. साथ ही, इंटरनेट न होने की स्थिति में सीबीएसई ने एसएमएस (SMS) सेवा को भी सक्रिय रखा है. छात्र एक निश्चित फॉर्मेट में मैसेज भेजकर अपना स्कोरकार्ड फोन पर पा सकेंगे.
सीबीएसई बोर्ड इस बार भी 10वीं के टॉपर्स की सूची जारी नहीं करेगा. बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा (Compitition) बढ़ती है. हालांकि, विषयवार उच्चतम अंक और कुल पास प्रतिशत का डेटा प्रेस कॉन्फ्रेंस या प्रेस रिलीज के माध्यम से साझा किया जाएगा. छात्रों को केवल उनकी ग्रेडिंग और अंकों की जानकारी मिलेगी.
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर इस समय ट्रैफिक का लोड बढ़ता जा रहा है. हालांकि साइट अभी काम कर रही है, लेकिन 26 लाख छात्रों के एक साथ लॉग-इन करने पर यह क्रैश हो सकती है. ऐसी स्थिति में छात्रों को वैकल्पिक वेबसाइट्स जैसे results.gov.in या गूगल सर्च का सहारा लेना चाहिए.
डिजिलॉकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'Class X Results Coming Soon' का बैनर लगा दिया है. यह इस बात का सबसे बड़ा संकेत है कि बोर्ड ने डेटा ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर ली है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने 6 अंकों के सुरक्षा पिन का उपयोग करके अकाउंट एक्टिव कर लें ताकि रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट मिल सके.