Advertisement

CBSE 12th Result Live 2026: अप्रैल या मई, कब जारी होगा CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट? जानें अपडेट

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 19 अप्रैल 2026, 3:24 PM IST

CBSE Class 12th Board Results Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बताया जा रहा है कि र‍िजल्ट आने वाले हफ्ते में किसी भी द‍िन जारी हो सकता है. वहीं कई मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के अनुसार र‍िजल्ट मई या अप्रैल में जारी हो सकता है.

अप्रैल या मई कब जारी होगा CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट.

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई (CBSE) 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं. बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों और हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब डेटा अपलोडिंग का काम आखिरी दौर में है. वहीं, कई मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के अनुसार र‍िजल्ट मई या अप्रैल में जारी हो सकता है.

इस साल सीबीएसई ने 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जिससे नतीजों में सटीकता और तेजी आने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर लिंक एक्टिव हो जाएगा. इसके अलावा छात्र उमंग (UMANG) ऐप, डिजीलॉकर (DigiLocker) और एसएमएस (SMS) जैसे विकल्पों को भी तैयार रखें.

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखना होगा. याद रखें, इंटरनेट पर मिलने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं. ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट कुछ दिनों बाद आपके संबंधित स्कूलों से प्राप्त होंगे. हमारी टीम लगातार बोर्ड के संपर्क में है, पल-पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.

3:24 PM (25 मिनट पहले)

छात्र कर रहे हैं इंतजार

Posted by :- Nivedita

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं. ये परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 को खत्म हुई थी. हालांकि,  सीबीएसई ने 10वीं का नतीजा जारी कर दिया है. अब सबकी निगाहें बस 12वीं के रिजल्ट पर टिकी हुई हैं.

2:58 PM (52 मिनट पहले)

दिया जाएगा दूसरा मौका

Posted by :- Nivedita

अगर आप अपने नंबरों से खुश नहीं है तो, बोर्ड आपको वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स और री-इवैल्युएशन का मौका देगा.रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद ही इसका ऑनलाइन लिंक एक्टिव हो जाएगा.

1:56 PM (एक घंटा पहले)

नई मार्किंग से चेक हुई कॉपियां 

Posted by :- Nivedita

बता दें कि इस साल सीबीएसई ने कॉपियों की जांच डिजिटल तरीके से की है. शिक्षकों ने कंप्यूटर स्क्रीन पर कॉपियां चेक की हैं, जिससे अंकों की गणना में गलती होने की संभावना कम है.  

1:50 PM (2 घंटे पहले)

CBSE 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए रखें ये चीजें

Posted by :- Nivedita

CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए ये चार चीजें अपने पास जरूर रखें. 
रोल नंबर
स्कूल नंबर
एडमिट कार्ड आईडी 
जन्म तिथि. इनमें से एडमिट कार्ड आईडी सबसे जरूरी है, जिसे छात्र अक्सर भूल जाते हैं. आईडी कार्ड में सारी जानकारी दी गई होती है.