CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई (CBSE) 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों का इंतजार अब अपनी आखिरी दौर में है. फरवरी से अप्रैल के बीच चली परीक्षाओं के बाद, देशभर के करीब 18 लाख छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों और हालिया मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब डेटा अपलोडिंग का काम अंतिम चरण में है.
इस साल सीबीएसई ने 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जिससे नतीजों में सटीकता और तेजी आने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर लिंक एक्टिव हो जाएगा. हालांकि, एक साथ लाखों छात्रों के लॉगिन करने से वेबसाइट क्रैश होने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उमंग (UMANG) ऐप, डिजीलॉकर (DigiLocker) और एसएमएस (SMS) जैसे विकल्पों को भी तैयार रखें.
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखना होगा. याद रखें, इंटरनेट पर मिलने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं. ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट कुछ दिनों बाद आपके संबंधित स्कूलों से प्राप्त होंगे. हमारी टीम लगातार बोर्ड के संपर्क में है, पल-पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.
जब आप अपनी 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करते हैं तो, सबसे पहले अपने नाम की स्पेलिंग, पिता का नाम और स्कूल का नाम अच्छी तरह चेक करें. इसके अलावा हर विषय के थ्योरी और प्रैक्टिकल मार्क्स का मिलान करें. अगर किसी भी तरह की कोई गलती मिलती है, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें.
इस बार भी ग्रेस मार्क्स और मॉडरेशन पॉलिसी के आधार पर छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है. अगर टॉपर लिस्ट की बात करें तो पिछले कुछ सालों की तरह, बोर्ड इस बार भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा.
यूपी बोर्ड के सचिव और सभापति प्रयागराज स्थित मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों का ऐलान करेंगे. इस दौरान जिलावार पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम साझा किए जाएंगे. बोर्ड की कोशिश है कि इस साल का परिणाम पिछली बार की तुलना में और बेहतर रहे.
पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड देखें तो, 12वीं के नतीजों में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा है. इस साल भी उम्मीद की जा रही है कि लड़कियां बाजी मारेंगी. बोर्ड के अनुसार, इस साल महिला सशक्तिकरण और बेहतर शैक्षणिक माहौल की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के प्रदर्शन में भी काफी सुधार देखा गया है.
अगर आप अपने नंबरों से खुश नहीं है तो, बोर्ड आपको वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स और री-इवैल्युएशन का मौका देगा.रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद ही इसका ऑनलाइन लिंक एक्टिव हो जाएगा.
इस बार भी ग्रेस मार्क्स और मॉडरेशन पॉलिसी के आधार पर छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है. अगर टॉपर लिस्ट की बात करें तो पिछले कुछ सालों की तरह, बोर्ड इस बार भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा.
उमंग ऐप डाउनलोड करें.
इसके बाद CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
मांगी गई सारी डिटेल भरें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा.
बता दें कि इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को खत्म हुई है. कॉपियों की जांच की स्पीड को देखते हुए संभावना है कि बोर्ड मई के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी कर सकती है. जैसे सीबीएसई 10वीं रिजल्ट बिना किसी शोर-शराबे के आ गया है, वैसे ही 12वीं के परिणाम की भी उम्मीद की जा रही है.
छात्र दो तरीके से CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
सबसे पहले वे ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
लेकिन अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद आप तुरंत ही मार्कशीट देखे तो डिजीलॉकर एक अच्छा माध्यम है.
इसके लिए सबसे पहले डिजीलॉकर ऐप इंस्टॉल करें या वेबसाइट पर जाएं.
आधार कार्ड के जरिए अकाउंट वेरिफाई करें.
रिजल्ट वाले दिन CBSE विकल्प को चुनें. अपना रोल नंबर और 6-अंकों का सिक्योरिटी पिन (जो आपको स्कूल से मिला है) एंटर करें.
आपको रिजल्ट शो होने लगेगा.
वहीं, पिछले 5 सालों के ट्रेंड की बात करें तो, साल 2025 में बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट जारी किया था. साल 2024 में 13 मई, 2023 में 12 मई, 2022 में 22 जुलाई और 2021 में 30 जुलाई को परिणाम जारी किया गया था.
सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परिणाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in के साथ ही डिजिलॉकर ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in और उमंग ऐप पर जारी किए जाएंगे.