AMU Entrance Exam Result: प्रवेश परीक्षा का र‍िजल्‍ट घोष‍ित, ऐसे करें चेक

AMU entrance exam result 2020: सेलेक्‍टेड उम्मीदवारों को जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में सूचित किया जाएगा यदि राउंड एक में सीटें खाली हैं तो उम्मीदवारों को राउंड 2 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्‍मक फोटो प्रतीकात्‍मक फोटो

aajtak.in

  • अलीगढ़ ,
  • 05 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

Aligarh Muslim University entrance exam result 2020: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) ने विभिन्न स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे वेबसाइट- amucontrollerexams.com के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.

कृषि विज्ञान संकाय, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय, चिकित्सा संकाय, प्रबंधन अध्ययन और अनुसंधान संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के संकाय और डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग आदि संकाय परीक्षा के जर‍िये प्रवेश लेते हैं. इन सभी संकायों के पर‍िणाम जारी हो चुके हैं.

Advertisement

AMU entrance exam result 2020: चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में सूचित किया जाएगा. यदि राउंड एक में सीटें खाली हैं तो उम्मीदवारों को राउंड 2 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.

AMU entrance exam result 2020: ऐसे करें चेक

देखें: आजतक LIVE TV


स्‍टेप 1: सबसे पहले उम्‍मीदवार ऑफिश‍ियल वेबसाइट amucontrollerexams.com पर जाएं.
स्‍टेप 2: ‘Results of admission tests 2020-21’ लिंक पर क्‍ल‍िक करें.
स्‍टेप 3: अब नई विंडो खुलेगी, जहां जाकर अपनी फैकल्‍टी सर्च करें.
स्‍टेप 4: अब यहां फैकल्‍टी वाइज रिजल्‍ट चेक करें.

ये भी पढ़ें

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement