Can You Spot A Mistake: केवल तेज दिमाग वाले ही ढूंढ पाए इस तस्वीर में गलती, आपको मिली क्या?

Find A Mistake: रेगिस्तान में चल रहे ऊंटों की इस तस्वीर में एक गलती छिपी है. तस्वीर देखने में भले ही साधारण दिख रही है, भले ही आपको लगे इस तस्वीर में कोई गलती नहीं है. लेकिन इस तस्वीर में आपकी आंखों के ठीक सामने एक गलती छिपी हुई है. तो दौड़ाइए अपना दिमाग और ढूंढिए गलती.

Advertisement
Can You Spot A Mistake ( Pic Credit: 7-Second Riddles) Can You Spot A Mistake ( Pic Credit: 7-Second Riddles)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

Can You Spot A Mistake: सोशल मीडिया पर अक्सर लोग पजल और क्विज गेम खेलते मिल जाएंगे. इन क्विज में या तो आपको आसान सवालों के जवाब देने होते हैं या तो तस्वीरों में अंतर एवं गलतियां ढूंढनी होती हैं. लोगों को ऐसे क्विज और पजल्स सॉल्व करने में बेहद मजा आता है. इन तस्वीरों में गलतियां इतनी चालाकी से छिपाई जाती हैं कि किसी की भी आंखे धोखा खा जाएं. 

Advertisement

ऐसे क्विज और पजल्स सॉल्व करने से आपका फोकस बढ़ता है. इन तस्वीरों में बहुत कम ही लोग सही जवाब दे पाते हैं. आइए देखते हैं क्या आप ढूंढ पाएंगे इस तस्वीर में छिपी गलती. 

क्या है तस्वीर? 
आपके सामने एक रेगिस्तान की तस्वीर है. तस्वीर को आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि इस तस्वीर में दो ऊंट मौजूद हैं और अच्छी खासी धूप खिली हुई है. अगर इस तस्वीर को आप पहली नजर में देखेंगे तो आपको कोई गलती नजर नहीं आएगी. लेकिन दिमाग पर थोड़ा जोर डालने पर आपको इस तस्वीर में छिपी गलती साफ-साफ नजर आएगी. आपके पास 10 सेकंड हैं इस तस्वीर में छिपी गलती को ढूंढने के लिए. तो दौड़ाइए अपना दिमाग और ढूंढिए तस्वीर में छिपी गलती. 

ये है गलती
इस तस्वीर में गलती ठीक आपकी नजरों के सामने छिपी हुई है. क्या आप उस गलती को ढूंढने में कामयाब हुए? अगर हां, तो आप अपने आपको जीनियस कह सकते हैं और अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, हम आपकी मदद करते हैं. दरअसल, तस्वीर में ये साफ है कि ऊंट भरी दोपहर में तपते रेगिस्तान पर चल रहे हैं. लेकिन फिर भी दोनों ऊंटों की परछाईं रेगिस्तान पर नहीं बन रही है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement