Psychological Tricks: इन महीनों में हुए पैदा? जानें आपकी पर्सनैलिटी पर क्या है एक्सर्पट्स की राय

Birth Month Reveals About Your Personality: अमेरिका की मैग्जीन द रीडर्स डाइजेस्ट में छपे आर्टिकल के मुताबिक, जन्म के महीने से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है. अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने में जन्मे लोगों की पर्सनैलिटी क्या कहती है.

Advertisement
Calender (Photo-Pexels) Calender (Photo-Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 9:33 AM IST

इंसान के स्वभाव को कई तरीके से समझा जाता है. मनोवैज्ञानिक अलग-अलग तरीके से इंसानों का अध्ययन करते हैं और उनके स्वभाव को पहचानते हैं. आज हम आपको जन्म के महीने के मुताबिक इंसान के व्यवहार के बारे में बताएंगे. हम आपको पहले भी बर्थ डे के महीने के मुताबिक इंसान के व्यवहार बता चुके हैं. आज हम इसी कड़ी को आगे बढ़ाएंगे. अमेरिका की मैग्जीन द रीडर्स डाइजेस्ट में छपे आर्टिकल के मुताबिक, आइये जानते हैं, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने में जन्मे लोगों की पर्सनैलिटी क्या कहती है.

Advertisement

अक्टूबर में पैदा हुए बच्चे

अक्टूबर के महीने में पैदा हुए लोग दूसरों की तुलना में ज्यादा चिड़चिड़े होते हैं. इनके स्वास्थ्य की बात की जाए तो ये लोग बीमारियों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं. खासकर इनमें सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा बना रहता है.हालांकि जब नेतृत्व की बात आती है तो अक्टूबर में जन्मे लोग सबसे ऊपर पर होते हैं.

नवंबर में जन्मे लोग

नवंबर महीने में पैदा हुए लोग खुशनुमा जाने जाते हैं. इसके साथ ही अन्य सारे महीनों के मुकाबले नवंबर में पैदा हुए लोगों में अवसाद से जुड़ी बीमारियों की संभावनाएं सबसे कम होती हैं.हालांकि अक्टूबर महीने की ही तरह इन लोगों में भी गंभीर बीमारियों का खतरा अधिक होता है.

दिसंबर में पैदा हुए लोग

दिसंबर के महीने में पैदा लोगों में भी बीमारियों का खतरा रहता है. हालांकि इस महीने में जन्मे लोग अन्य महीनों में पैदा लोगों की तुलना में भावनात्मक रूप से ज्यादा स्थिर और स्वस्थ हो सकते हैं. इस महीने में पैदा लोग नवंबर में पैदा लोगों से मिलते जुलते हो सकते हैं लेकिन उनसे कम चिड़चिड़े होते हैं. दिसंबर में पैदा हुए लोगों को प्रजनन से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement