अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की लाश मिली, 6 दिन पहले पड़ोसी के दरवाजे पर मिला था लैपटॉप और बैग

कर्नाटक के रहने वाले 22 साल के साकेत श्रीनिवासैया, जो कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, 9 फरवरी को लापता हो गए थे जिसके बाद जांच में उनका शव बरामद किया गया है. 

Advertisement
22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया करीब 6 दिन से लापता थे और अब उनके शव को बरामद किया गया है. (Photo: LinkedIn) 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया करीब 6 दिन से लापता थे और अब उनके शव को बरामद किया गया है. (Photo: LinkedIn)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:52 AM IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया करीब 6 दिन से लापता थे और अब उनके शव को बरामद किया गया है. कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और 9 फरवरी को लापता हो गए.  

इसे लेकर वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि हमें गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है. इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं.

Advertisement

वाणिज्य दूतावास परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करना शामिल है. हमारे कांसुलर अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे. 
 

आईआईटी मद्रास में भी की थी पढ़ाई 

बता दें कि साकेत श्रीनिवासैया आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र थे और बर्कले में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे. उन्होंने बेंगलुरु के श्री वाणी एजुकेशन सेंटर से पढ़ाई की है. उनका कद छह फीट एक इंच, वजन लगभग 160 पाउंड, छोटे काले बाल और भूरी आंखें बताई जाती हैं.  श्रीनिवासैया उन छह लोगों में शामिल थे जिनके पास हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम और उसकी विधि के विकास का पेटेंट था. 

Advertisement

9 फरवरी से था लापता 

बता दें कि साकेत 9 फरवरी से लापता थे. उन्हें आखिरी बार बर्कले हिल्स इलाके में स्थित लेक अंजा के पास देखा गया था. इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी और करीब 6 दिन के बाद उनका शव बरामद किया गया है.  
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement