क़ुरान पढ़ने में हिंदू लड़की ने मारी बाजी, प्रतियोगिता में कक्षा चार की पार्वती ने पाया पहला स्थान

पार्वती केरल के चेम्मरथुर एलपी स्कूल में पढ़ने वाली चौथी कक्षा की छात्रा है. उसकी एक जुड़वां बहन है परवाना और वह भी अरबी भाषा अच्छी तरह से जानती है. दोनों बच्चियों ने अपने स्कूल टीचर रुकैय्या से अरबी भाषा सीखी है.

Advertisement
Parvati Parvati

शिबिमोल

  • कोझीकोड,
  • 23 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

पार्वती नाम की एक चौथी कक्षा की छात्रा कुरान पढ़ने की प्रतियोगिता में A ग्रेड के साथ प्रथम पुरस्कार जीतने के बाद से सुर्खियों में है. केरल के कोझीकोड में आयोजित थोडनूर उप-जिला कला उत्सव में यह आयोजन हुआ. पार्वती के हिंदू परिवार से आने के कारण अरबी भाषा पर उसकी पकड़ ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है.

पार्वती चेम्मरथुर एलपी स्कूल में पढ़ने वाली चौथी कक्षा की छात्रा है. उसकी एक जुड़वां बहन है परवाना और वह भी अरबी भाषा अच्छी तरह से जानती है. दोनों बच्चियों ने अपने स्कूल टीचर रुकैय्या से अरबी भाषा सीखी है. पार्वती के स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि बच्‍ची ने यह साबित कर दिया है कि भाषा के लिए कोई धर्म नहीं है.

Advertisement

पार्वती के पिता नालिश बॉबी कोझीकोड में IT में काम करते हैं. उनकी मां दीना प्रभा अंग्रेजी की शिक्षिका हैं. उसके माता-पिता ने सोचा कि एक नई भाषा सीखना महत्वपूर्ण है. ऐसे में उन्होंने महसूस किया कि उनके बच्चे एक ऐसी भाषा सीख रहे हैं, जिसे वे नहीं जानते हैं. यह बच्चों के लिए एक अच्छा प्रोत्साहन होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement