जब अमेरिका ने किया प्रिंस चार्ल्स और राजकुमारी डायना का ऐतिहासिक स्वागत

आज से 32 साल पहले प्रिंस चार्ल्स और राजकुमारी डायना की अमेरिका में भव्य स्वागत किया गया था. जानें क्या थी खास बात...

Advertisement
America welcomes Charles and Diana America welcomes Charles and Diana

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

साल 1985 में आज ही का वो दिन था, जब ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस चार्ल्स और राजकुमारी डायना पहली बार अमेरिका पहुंचे. जहां उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया. दोनों की शादी 29 जुलाई 1981 में हुई थी. राजघराने की इस शादी का दुनियाभर में प्रसारण हुआ था.

प्रिंस चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी को सदी की सबसे चर्चित शादी माना गया था. अमेरिका ने स्टेट गेस्ट की तरह उनकी खातिरदारी की थी. 

Advertisement

वॉशिंगटन में अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति रोनाल्ड विलसन रीगन और उनकी पत्नी नैंसी ने उनके सम्मान में रात्रिभोज दिया था.

इस यात्रा के दौरान अमेरिका किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहता था. आज भी ये ऐतिहासिक स्वागत याद किया जाता है. हालांकि दोनों की शादी कुछ सालों तक ही चली. रिश्ते खराब होने के वजह से चार्ल्स और डायना साल 1993 में अलग हो गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »