UP PCS J 2018: फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें- टॉपर्स की लिस्ट

UPPSC ने यूपी PCS J के रिजल्ट की घोषणा कर दी है.  परीक्षा में आकांक्षा तिवारी ने पहला स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर उत्तराखंड के हरिहर गुप्ता हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in / प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2018 ( PCS J ) की घोषणा शनिवार को कर दिया है. जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है वह आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in  पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं.

पीसीएस जे 2018 की मेन परीक्षा का रिजल्ट 13 जून को जारी किया गया था.1,857 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए सफल हुए थे.  जिसमें से इंटरव्यू में 1,823 उम्मीदार शामिल हुए. और  610 उम्मीदारों ने इंटरव्यू राउंड क्लियर किया.

Advertisement

इस परीक्षा को प्रांतीय सिविल सेवा (न्यायिक) या पीसीएस (जे) के रूप में भी जाना जाता है. ये परीक्षा तीन चरणों में  आयोजित की जाती है. प्रारंभिक, मेन और इंटरव्यू.

यूपीपीएससी ने 16 दिसंबर को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था. जिसके बाद परिणाम इसी साल 6 जनवरी को घोषित किए गए थे. वहीं 30 जनवरी से 1 फरवरी तक इलाहाबाद और लखनऊ में आयोजित मेन परीक्षा के लिए 5,795 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था.

UP PCS J Final Result 2018: ऐसे देखें परिणाम

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in  पर जाएं.

स्टेप 2- " UP PCS J Final Result 2018" लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- मांगी गई सभी जानकारियां भरें.

स्टेप 4- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर है.

ये हैं टॉपर्स

- परीक्षा में गोंडा जिले की आकांक्षा तिवारी ने पहला स्थान हासिल किया है.

Advertisement

- दूसरे स्थान पर उत्तराखंड नैनीताल के हरिहर गुप्ता हैं.

- तीसरा स्थान आजमगढ़ के प्रतीक तिवारी हैं.

- चौथे स्थान पर गाजियाबाद की एकाग्रता सिंह हैं.

- पांचवें स्थान पर गोंडा के ही गंधर्व पटेल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement