उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) ने असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (AEE) और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं.
कितने पद और क्या मिलेगा वेतन?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 40 पद भरे जाएंगे. इनमें 26 पद असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर के 14 पद असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के हैं. दोनों ही पद ऑफिसर स्तर के हैं और चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत वेतन मिलेगा.
क्या है आयु सीमा?
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी.
शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (AEE)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग, केमिकल टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग या एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए या फिर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (AMIE) से संबंधित शाखा में एसोसिएट मेंबरशिप.
असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (ASO)
केमिस्ट्री, ज्यूलॉजी, बॉटनी या बायोकेमिस्ट्री में पीएचडी अनिवार्य है. साथ ही पर्यावरण, पॉल्यूशन कंट्रोल या पब्लिक हेल्थ क्षेत्र में 3 साल का अनुभव जरूरी है. मास्टर डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
चयन कैसे होगा?
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. इसमें पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा इसके बाद इंटरव्यू के जरिये चयन होगा.
देखें किन पदों पर निकली है वैकेंसी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ओबीसी: 2000 रुपये
एससी/एसटी: 1000 रुपये
PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है.
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
प्रक्रिया इस प्रकार है:
वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें.
पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त करने के बाद लॉगइन करें.
शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, व्यक्तिगत विवरण सावधानीपूर्वक भरें.
निर्धारित आकार में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
अंतिम रूप से फॉर्म सब्मिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें.
जो उम्मीदवार पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है. आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर लें.
aajtak.in