यहां निकली असिस्टेंट लाइनमैन के 3500 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

पंजाब सरकार की बिजली प्रदाता कंपनी पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने  असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जानें- कैसे करें आवेदन

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

PSPCL Recruitment 2019: पंजाब सरकार की बिजली प्रदाता कंपनी पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए ये बढ़िया मौका. आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं.

पदों का विवरण

असिस्टेंट लाइनमैन के 3500 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा भी तय की गई है. जिसमें न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 37 साल है. वहीं चुने गए उम्मीदवारों का पे-स्केल 6400 से 20200 रुपये होगा.

Advertisement

योग्यता

पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निकाले गए असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने वायरमैन या इलेक्ट्रिशन ट्रेड में आईटीआई से अप्रेंटिस की होगी.

क्या है आवेदन फीस  

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये और SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 400 रुपये है. फीस का भुगतान उम्मीदवार चालान के माध्यम से कर सकते हैं. बता दें, चुने गए उम्मीदवारों को  6400-20200 + 3400 का ग्रेड पे मिलेगा.

ये है आवेदन की जरूरी तारीखें

आवेदन करने की तारीख- 25 जुलाई 2019

आवेदन करने की आखिरी  तारीख- 25 अगस्त 2019

कैसे होगा चयन

असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement