अगर आप एक ली़डर हैं तो एक बात का ध्यान रखें कि लीडरशिप एक जिम्मेदारी है. एक योग्य लीडर दूसरों के हुनर को निखार कर उन्हें मजबूत बनाए रखता है. साथ ही लीडर की बात में वो दम होना चाहिए जिससे स्टाफ में काम को करने की नई ऊर्जा मिलती रहें.
जानें क्या हैं लीडरशिप का सही तरीका
टीम में रखें भरपूर जोश
एक लीडर का मकसद होना चाहिए है कि टीम में काम को लेकर जोश भरपूर रहे. और ये तभी पॉसिबल है जब आप टीम को समय-समय पर मोटिवेट करते रहें.
बेहतर काम
एक अच्छे लीडर की खासियत है कि वह स्टाफ के हुनर को पहचानें और जानें कि कौन-सा एंप्लॉई किस काम को बेहतर तरीके से कर सकता है. ऐसा करने से ना सिर्फ बिना रुकावट के काम होगा,बल्कि खुशनुमा कामकाजी माहौल भी बनेगा.
लचीलापन और ताकत
लीडर को अपने फैसलों में जरूरत पड़ने पर लचीला रुख भी अपनाना चाहिए. मौजूदा हालात को देखते हुए उसका लचीला रुख कई मायनों में अहम हो सकता है.
समय का खास ध्यान दें
काम करने की खुली छूट के साथ - साथ ही समय का ध्यान दें. ये देखना जरूरी है कि काम समय पर हो रहा है या नहीं.
गुस्सा उतना ही जितनी जरूरत है.
एक समय के बाद जरूरत से ज्यादा गुस्से का असर कम हो जाता है. अगर आप चाहतें है कि एंप्लाई आपके काबू में रहे तो गुस्सा उतना ही करें जितनी जरूरत है.
वंदना भारती