NRHM: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

अगर आप लंबे समय से नौकरी तलाश रहे हैं तो यहां पंजाब नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) दे रहा है मौका... कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर निकली है भर्ती... जानें- कैसे करें आवेदन

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

प्रियंका शर्मा / aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2019,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

NRHM Punjab Recruitment 2019: पंजाब नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर आवेदन मांगे हैं. जो उम्मीदवार लंबे समय से नौकरी तलाश रहे हैं उनके लिए ये शानदार मौका है. वहीं आवेदन करने से पहले नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें.

पदों की संख्या

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 1000 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं.

Advertisement

योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में डिप्लोमा लिया हो. (योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें)

आवेदन फीस

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर में आवेदन करने के वाले सभी उम्मीदवारों को 590 रुपये फीस भरनी होगी. उम्मीदवार बैंक चालान के माध्यम से फीस भर सकते हैं.

जरूरी तारीख

आवेदन शुरू होने की तारीख- 18 मई 2019

आवेदन करने की आखिरी तारीख-  30 मई 2019

लिखित परीक्षा की तारीख-  6 जून  2019

उम्र सीमा

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनकी अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए.

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

जॉब लोकेशन

पंजाब

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक nhmpunjab.in और bfuhs.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.  

Advertisement

नोट: भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement