NCR RRC Prayagraj Recruitment 2021: रेलवे ने अप्रेंटिस के 1664 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

NCR RRC Prayagraj Recruitment 2021:रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने दक्षिण मध्य रेलवे, पूर्वी रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे सहित विभिन्न जोन में 1664 अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन 1 दिसंबर 2021 से पहले किया जा सकता है.

Advertisement
NCR RRC Prayagraj Recruitment 2021 NCR RRC Prayagraj Recruitment 2021

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 05 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST
  • अप्रेंटिशिप के 1664 पदो पर भर्तियां की जाएंगी
  • आवेदन की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2021 है

NCR RRC Prayagraj Recruitment 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) प्रयागराज ने  विभिन्न जोन में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रयागराज, आगरा, झांसी और झांसी वर्कशॉप में अप्रेंटिशिप के  1664 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.  इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट  rrcprjapprentices.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. 

Advertisement

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने दक्षिण मध्य रेलवे, पूर्वी रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे सहित विभिन्न जोन में 1664 अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन 1 दिसंबर 2021 से पहले किया जा सकता है. 

कुछ जरूरी तारीखें - 
आवेदन की शुरुआत -  2 नवंबर 2021 
आवेदन की आखिरी तारीख - 1 दिसंबर 2021
फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 1 दिसंबर 2021

ऐसे करें आवेदन - 

  • होम पेज पर ही दिये गये न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें.
  • पेज पर मांगे गये विवरणों को भरकर सबमिट करें. 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें. 
  • सम्बन्धित ट्रेड के लिए अपना आवेदन फॉर्म भरें. 
  • फॉर्म जो सेव सर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें 

शैक्षणिक योग्यता - 
आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंक से 10वीं पास होना चाहिए. 

Advertisement

आयु सीमा - 
उम्मीदवारों की आयु 1 दिसंबर 2021 को 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष के अधिक नहीं होना चाहिए.

योग्यता से सम्बन्धित अधिक जानकारी और अन्य विवरणों के लिए RRC प्रयागराज अप्रेंटिसशिप अधिसूचना देखें. 

ये भी पढ़ें - 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement