नौकरी खोने के बाद हो गए हैं डिप्रेशन के शिकार, तो ऐसे उभरें

नौकरी खोने की वजह से डिप्रेशन आप पर हावी ना हो तो फौरन अपनाएं ये टिप्स...

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

अनुज कुमार शुक्ला

  • ,
  • 02 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

अकसर नौकरी चली जाने के बाद काफी लंबे समय तक कोई नौकरी नहीं मिलती. ऐसे में लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं. साथ ही अपना मानसिक संतुलन खो देते हैं. अगर चाहते हैं कि नौकरी जाने की वजह से डिप्रेशन आप पर हावी ना हो तो फौरन अपनाएं ये टिप्स.

आत्मविश्वास खोने न दें

दुनिया का कोई भी इंसान आपको मोटिवेट नहीं कर सकता है. जब तक आप खुद से बातें नहीं करेंगे. जब भी आप नेगेटिव महसूस करें तो खुद का हौसला बढ़ाएं. याद रखें आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है.

Advertisement

लगातार देते रहें इंटरव्यू

अपनी रुचि के अनुसार नौकरी तलाशते रहें. साथ ही लगातार इंटरव्यू देते रहें. अगर इंटरव्यू देने के बाद कॉल नहीं आता है तो निराश बिल्कुल ना हो. वहीं इंटरव्यू देने से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा.

 अपनी स्किल पर रखें भरोसा

ऐसा अकसर होता है कि नौकरी की चाहत में लोग कम पैसों में नौकरी करने के लिए मजबूर हो जाते हैं. लेकिन एक चीज याद रखें आपका ये कदम आपके भविष्य को नुकसान दे सकता है. वहीं आपको अपनी सैलरी बढ़ाने में फिर से लंबा वक्त लग जाएगा. इसलिए मजबूर होकर अपने हुनर और सैलरी के साथ समझौता ना करें.

विभिन्न एक्टिविटिज में लें हिस्सा

नौकरी के बाद सब काफी बिजी हो जाते हैं. जिस वजह से हम एक्सट्रा एक्टिविटिज नहीं कर पाते जिन्हें करने से खुशी मिलती है. फिर क्यों ना जब तक आप एक अच्छी नौकरी नहीं मिल जाती उस दौरान तरह-तरह की एक्टिविटिज में हिस्सा लिया जाए. जैसे: थिएटर, डांस, जुम्बा, बैडमिंटन.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement