आज के दौर में अगर आप ये सोच रहे हैं कि अच्छी नौकरी के लिए सिर्फ बड़ी डिग्रियां या भारी-भरकम फीस वाले कोर्स ही जरूरी हैं, तो आप थोड़ी गलतफहमी में हैं. 2026 का साल 'स्किल' का है, 'सर्टिफिकेट' का नहीं. अगर आप सिर्फ 12वीं पास हैं और आपके पास कंप्यूटर की बेसिक समझ है तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया आपके लिए बाहें फैलाए खड़ी है.
सबसे अच्छी बात इन कोर्सेज के लिए आपको एक रुपया भी खर्च नहीं करना है. दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियां जैसे Google, IBM और Microsoft खुद आपको ये सिखा रही हैं. आइए जानते हैं वो 5 फ्री कोर्सेज जो आपके करियर की गाड़ी को सुपरफास्ट ट्रैक पर ला सकते हैं.
Google AI Essentials: गूगल से सीखें और पाएं ग्लोबल पहचान
गूगल का यह कोर्स उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो AI में बिल्कुल नए हैं. इसमें आपको यह सिखाया जाता है कि कैसे AI टूल्स का इस्तेमाल करके आप अपना काम आसान कर सकते हैं और ऑफिस में अपनी वैल्यू बढ़ा सकते हैं.
फायदा: कोर्स पूरा करने के बाद गूगल का सर्टिफिकेट मिलता है जिसे LinkedIn पर देखकर कंपनियां खुद अप्रोच करती हैं.
लिंक: Google AI Essentials (Coursera/Grow with Google)
IBM SkillsBuild: नौकरी के लिए तैयार करेगा यह प्लेटफॉर्म
IBM खास तौर पर उन छात्रों की मदद कर रहा है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन कुछ बड़ा करना चाहते हैं. इनके पोर्टल पर 'AI Fundamentals' जैसे कोर्स बिल्कुल फ्री हैं.
फायदा: यहां आपको सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है.
लिंक: IBM SkillsBuild for Students
Microsoft & LinkedIn: जनरेटिव AI में बनें मास्टर
क्या आपने ChatGPT या Gemini का नाम सुना है? माइक्रोसॉफ्ट और लिंक्डइन मिलकर 'Career Essentials in Generative AI' का कोर्स करवा रहे हैं. इसमें सिखाया जाता है कि कैसे इन टूल्स से कंटेंट लिखवाएं, इमेज बनवाएं या डेटा एनालिसिस करवाएं.
फायदा: आजकल हर कंपनी को ऐसे लोगों की तलाश है जो 'Prompt Engineering' जानते हों.
लिंक: Microsoft Generative AI Course
NASSCOM FutureSkills Prime: भारत सरकार का भरोसा
अगर आप विदेशी कंपनियों के बजाय देसी और सरकारी मान्यता प्राप्त कोर्स करना चाहते हैं, तो नैसकॉम (NASSCOM) का यह पोर्टल सबसे बेस्ट है. यहां 'AI Prime' के तहत कई फ्री मॉड्यूल मौजूद हैं.
फायदा: यह कोर्स भारत सरकार की 'डिजिटल इंडिया' पहल का हिस्सा है, इसलिए इसकी वैल्यू स्थानीय नौकरियों में बहुत ज्यादा है.
Elements of AI: बिना मैथ्स के सीखें AI
अक्सर छात्र मैथ्स के डर से AI से दूर भागते हैं. फिनलैंड की यूनिवर्सिटी और रीएक्टर (Reaktor) ने मिलकर यह कोर्स बनाया है. इसमें कोई कोडिंग या कठिन गणित नहीं है, सिर्फ लॉजिक है.
फायदा: यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंट्रोडक्टरी AI कोर्सेज में से एक है.
गौरतलब है कि सिर्फ कोर्स का सर्टिफिकेट लेने से नौकरी नहीं मिलेगी. आपको इन टूल्स को रोज चलाकर देखना होगा. जितना ज्यादा आप प्रैक्टिस करेंगे, उतने ही 'प्रो' बनेंगे.
aajtak.in