BPSC Exam 2021: बीपीएससी 66वीं मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

BPSC 66th Mains Admit Card 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगी मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यहां जानें बीपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से कैले डाउनलोड करें.

Advertisement
BPSC 66TH Mains Admit Card 2021 BPSC 66TH Mains Admit Card 2021

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST
  • 29 जुलाई से आयोजित होगी बीपीएससी 66वीं मेन्स परीक्षा
  • BPSC मेन्स परीक्षा दो शिफ्टों में कराई जाएगी

BPSC 66th Mains Admit Card 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगी मेन्स परीक्षा 2020 (66वीं सीसीई मेन्स) के लिए अपनी वेबसाइट यानी bpsc.bih.nic.in पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है. उम्मीदवार बीपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट डाउनलोड कर सकते हैं.

पोस्ट के जरिए कोई भी एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि बीपीएससी 66 मेन्स परीक्षा 29 जुलाई, 30 जुलाई और 31 जुलाई 2021 को दो पालियों में आयोजित होने वाली है.

Advertisement

बीपीएससी 66वीं मेन्स एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
  • एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना विवरण जैसे रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • बीपीएससी 66वीं मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को बीपीएससी सीसीई 66वें इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा. बीपीएससी ने प्रारंभिक 66वीं संयुक्त प्रतियोगी (प्री) परीक्षा 2020 (66वीं सीसीई) 27 दिसंबर 2020 और 14 फरवरी 2021 को आयोजित की थी और परिणाम 24 मार्च 2021 को bpsc.bih.nic.in पर घोषित किया गया था. बिहार के 35 जिलों के 887 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कुल 280882 उम्मीदवारों ने भाग लिया था. जिनमें से 8997 उम्मीदवार बीपीएससी मेन्स परीक्षा 2020-21 के लिए योग्य हुए थे. 

.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement