Bihar Police Recruitment 2022: बिहार पुलिस में 44 हजार पदों पर होगी बहाली, CM नीतीश कुमार का ऐलान

साल 2010 में सर्वे कराकर बिहार में 1,52,232 पदों को भरने का निर्णय लिया गया था जिसमें से 1,08,000 पदों पर भर्ती हो गई है. CM नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि जल्‍द ही 44 हजार पुलिस पदों पर भी बहाली की जाएगी.

Advertisement
Bihar Police Recruitment 2022 Bihar Police Recruitment 2022

सुजीत झा

  • पटना,
  • 17 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

सरकारी नौकरी: बिहार पुलिस में बहाली का इंतजार कर रहे अभ्‍यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है. बिहार पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड जल्‍द ही राज्‍य पुलिस विभाग में खाली पड़े 44 हजार पदों पर बहाली करने जा रहा है. इसका ऐलान राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है. उन्‍होंने कहा कि 1.52 लाख पुलिसकर्मियों की बहाली का लक्ष्य रखा गया था. इसमें से बचे 44 हज़ार पदों की रिक्तियों को जल्दी भर लिया जाएगा.

Advertisement

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल की जितनी जरूरत होगी उतनी बहाली होगी. 2010 में सर्वे कराकर 1,52,232 पदों को भरने का निर्णय लिया गया था जिसमें से 1,08,000 पदों पर भर्ती हो गई है. 1 लाख की आबादी पर 115 पुलिसकर्मियों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 160 से 170 पुलिसकर्मियों की भर्ती करने का निर्णय लिया गया है. 

राज्‍य सरकार का मानना है कि बिहार की आबादी काफी बढ़ गई है. ऐसे में राज्‍य में पुलिसकर्मियों की संख्‍या भी बढ़ाई जाएगी. इसी के पहले चरण के तहत बिहार पुलिस विभाग में 44 हजार पुलिसकर्मियों की बहाली की जाएगी. इसे लेकर आधिकारिक घोषणा जल्‍द की जाएगी और तारीखों का ऐलान भी जल्‍द ही किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement