AIIMS भुवनेश्वर में प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी

AIIMS भुवनेश्वर ने प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर,  असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है. सैलरी 2 लाख से ज्यादा होगी. यहां पढ़ें पूरी जानकारी.

Advertisement
Job recruitment 2018 Job recruitment 2018

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2018,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

AIIMS भुवनेश्वर ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर 74 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसमें प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर,  असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी निकली है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे दी गई जानकारी पढ़ लें.  

पदों के नाम- प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर,  असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर

पदों की संख्या- कुल 74 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं.

Advertisement

योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) और मास्टर ऑफ साइंस (MS) की डिग्री ली हो. इसी के साथ टीचिंग/ रिसर्च में 14 साल का एक्सपीरियंस हो. वहीं एडिशनल प्रोफेसर के लिए 10 साल, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 6 साल और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 3 साल का एक्पीरियंस होना जरूरी है.

सैलरी

प्रोफेसर: 2,20,000 रुपये

एडिशनल प्रोफेसर: 2,00,000 रुपये

असिस्टेंट प्रोफेसर: अभी तय नहीं है.

एसोसिएट प्रोफेसर: 1,88,000 रुपये

चुनाव प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिइंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

अंतिम तारीख- 4 जून 2018

उम्र सीमा- उम्मीदवार की आयू 67 साल से अधिक न हो.

कैसे करें आवेदन- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsbhubaneswar.edu. in  पर जाएं. वहीं उम्मीदवार अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर नीचे दिए पते पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं. बता दें, आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 जून है.

Advertisement

Assistant Administrative Officer, AIIMS, Sijua, P.O-Dumuduma, Bhubaneswar-751019, Odisha

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement