ICSI CSEET Admit Card 2021: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्‍ट लिंक

ICSI CSEET Admit Card 2021: जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

Advertisement
ICSI CSEET 2021 Admit Card: ICSI CSEET 2021 Admit Card:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 29 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 10:58 AM IST
  • परीक्षा 08 मई 2021 को आयोजित होने वाली है
  • उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे

ICSI CSEET Admit Card 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज 29 अप्रैल को कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET 2021) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है. आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी पहले ही जारी की जा चुकी है. जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

Advertisement

ICSI CSEET परीक्षा 8 मई 2021 को आयोजित होने वाली है. एग्‍जाम एडमिट कार्ड उम्‍मीदवारों को इन 2 लिंक्‍स पर प्राप्‍त होगा-
https://www.icsi.edu/cseet/ 
https://tinyurl.com/yjhmd98k

छात्र अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर, डेट और बर्थ तथा अन्‍य जानकारी की मददद से लॉगिन कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालना होगा. एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के साथ ही कैंडिडेट एग्‍जाम में शामिल हो सकेंगे. जो छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, उनके लिए ICSI 04 मई को एक मॉक टेस्‍ट का भी आयोजन करेगा.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement