नोएडा: पॉश सोसायटी में बेहोश मिली मेड, जोरदार हंगामे के बीच पत्थरबाजी

दिल्ली के करीब नोएडा की एक हाई प्रोफाइल सोसायटी से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई एक मेड बुधवार को बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. इसी के साथ पूरे इलाके में बवाल मच गया. लोगों ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी.

Advertisement
 नोएडा की एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में हुई घटना नोएडा की एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में हुई घटना

मुकेश कुमार

  • नोेएडा,
  • 12 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST

दिल्ली के करीब नोएडा की एक हाई प्रोफाइल सोसायटी से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई एक मेड बुधवार को बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. इसी के साथ पूरे इलाके में बवाल मच गया. लोगों ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी. इल्ज़ाम है कि एक परिवार ने मेड को चोरी को इल्ज़ाम में बंधक बना कर दो दिनों इतना पीटा कि उसकी हालत बिगड़ गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने वाले हालात को संभाल लिया. इस मामले की जांच जारी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 78 की बेहद पॉश सोसायटी महागुन मॉर्डन जंग के अखाड़े में तब्दील हो चुकी है. लोग मरने-मारने पर उतारू हो गए. दोनों तरफ से पत्थरबाज़ी होने लगी. इसमें एक तरफ पास ही गांव में रहने वाले लोग, तो दूसरी तरफ़ सोसायटी के लोग और गार्ड. इनके बीच पुलिसवाले भी. सोसायटी के एक मकान में एक मेड के रहस्यमयी हालात में बेहोश मिलने के बाद से यहां के हालात कुछ इस तरह के हो गए.

एक फ्लैट में काम करनेवाली मेड पिछले दो दिनों से गायब हो गई थी. काम पर जाने के बाद वो घर नहीं लौटी. पहले तो इस सिलसिले में पूछताछ करने पर मेड के घरवालों को सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने भगा दिया, लेकिन बाद में बताया कि मेड पांच हज़ार चुरा कर भाग चुकी है. अलबत्ता जब उसके घरवालों और गांव के लोगों ने दबाव बनाया, तो मेड सोसायटी के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. उसके जिस्म पर चोट के निशान थे.

Advertisement

इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया. वे पत्थरबाजी करने लगे. पुलिस ने बताया कि जोहरा नामक मेड पिछले दो दिनों से गायब थी, लेकिन जहां वो काम करती थी, वहां से मेड के घरवालों को कोई साफ़ जवाब नहीं मिल रहा था. इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि वो पांच हजार रुपये चुरा कर भाग गई है. मेड के घरवालों का आरोप है कि उसे चोरी के इल्ज़ाम में सोसायटी की ही एक महिला ने बुरी तरह पीटा है. पुलिस जांच कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement