बेरहमी से पिटाई करता था शराबी पिता, नाबालिग बेटे ने पहुंचाया जेल

Advertisement
शराबी पिता को नाबालिग बेटे ने पहुंचाया जेल शराबी पिता को नाबालिग बेटे ने पहुंचाया जेल

आशीष पांडेय / आशुतोष कुमार मौर्य

  • करीमनगर,
  • 24 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

तेलंगाना के करीमनगर जिले में 11 साल के एक नाबालिग बच्चा अपने पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया और पिता को सलाखों के पीछे पहुंचवा दिया. बच्चे की शिकायत पर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी पिता शराबी है और आए दिन पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता रहता है.

पुलिस के मुताबिक, शिकायत करने आया बच्चा अपने परिवार के साथ करीमनगर के जम्मीकुंटा इलाके में रहता है. पुलिस से शिकायत करने पहुंचे बेटे ने बताया कि उसके पिता ने शराब के नशे में उसी दिन मां और बहनों के सामने उसे जमकर मारा पीटा.

Advertisement

पिता द्वारा बेटे की बेरहमी से पिटाई किए जाने का एक वीडियो भी तेजी से हो रहा है. बेटे ने बताया कि यह वीडियो उसकी मां ने बनाया था. पुलिस ने बताया कि परिवार वालों का आरोप है कि मुलुगू श्रीनिवास अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी और बच्चों को बेरहमी से मारता-पीटता है.

शिकायत में नाबालिग बेटे ने कहा कि गुरुवार को पिता शराब के नशे में धुत घर आया. घर पर मां को न पाकर वह आगबबूला हो गया और अपने 11 साल के बेटे की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी.

वायरल हुए वीडियो में भी देखा जा सकता है कि पिता कितनी बर्बरता से अपने बेटे के बाल खींच-खींचकर उसकी पिटाई कर रहा है. यहां तक आरोपी पिता ने पार करते हुए बेटे पर मिर्च पावडर और बेहद गर्म खाना भी डाल दिया.

Advertisement

किसी तरह पड़ोसियों ने नाबालिग को पिता की बेरहमी से मुक्त कराया. पीड़ित बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अभी भी उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित 11 वर्षीय शेशी छठी कक्षा में पढ़ता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »