20 वर्षीय बेटे ने किया रिश्ते को शर्मसार, सौतेली मां के साथ दुष्कर्म

पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि शिवम ने उसके साथ करीब 4 महीने पहले घर में ही बलात्कार किया. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी शिवम ने उसके साथ मारपीट भी की.

Advertisement
सौतेली मां के साथ दुष्कर्म सौतेली मां के साथ दुष्कर्म

तनसीम हैदर

  • फरीदाबाद,
  • 04 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST

फरीदाबाद में मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी सौतेली मां के साथ बलात्कार कर मां-बेटे के रिश्ते को शर्मशार कर दिया.

इस मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376, 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

पीड़िता आरोपी की सौतेली मां है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पिता ने करीब सात साल पहले पीड़िता से विवाह की थी. आरोपी के पिता की यह दूसरी शादी है.

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो बच्चे बाहर रहते हैं. तीसरा बेटा शिवम अपने पिता और सौतेली मां के साथ ही रहता था.

पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि शिवम ने उसके साथ करीब 4 महीने पहले घर में ही बलात्कार किया. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी शिवम ने उसके साथ मारपीट भी की. बीते 30 सितंबर की रात जब पीड़िता का पति घर से बाहर गया हुआ था और वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी. तभी रात में तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे उसका सौतेला बेटा शिवम उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ बलात्कार जैसे कुकर्म को अंजाम दिया.

Advertisement

इस दौरान पीड़िता ने चीखकर मदद बुलाने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी शिवम ने उसका मुंह बंद कर दिया. पुलिस अब आरोपी शिवम को अदालत में पेश कर आगे की कार्यवाही करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement