CRIME NEWS@11 AM: जुर्म की दुनिया की टॉप 5 खबरें

CRIME NEWS@11 AM: जुर्म की दुनिया की अभी तक की टॉप 5 खबरेंः

Advertisement
अपराध जगत की अभी तक की 5 बड़ी खबरें अपराध जगत की अभी तक की 5 बड़ी खबरें

राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

इंद्राणी मुखर्जी के पुराने ड्राइवर श्यामवर राय ने अदालत को शीना बोरा मर्डर केस से जुड़ी अहम जानकारियां दीं. राय ने बताया कि मुख्य आरोपी इंद्राणी ने शीना की हत्या से पहले उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए कई दिन तक किसी सही जगह की तलाश की थी.

योगीराज में पुलिस की लापरवाही और भ्रष्टाचार से जुड़े तंत्र के दो अलग-अलग चेहरे सामने आए हैं. एक ओर जहां पुलिसवाले पेशी से लौट रहे कैदी के साथ दुकान में सामान खरीदते हुए नजर आए, वहीं दूसरी ओर पुलिसवाले खुलेआम घूस लेते हुए कैमरे में कैद हो गए.

Advertisement

17 जून, 2017 को बल्लभगढ़ में हुए एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने काम से लौट रहे एक शख्स की लूट की नीयत से बेरहमी से हत्या कर दी थी. क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि इन बदमाशों ने लूट की करीब तीन दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है.

यूपी के गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लकड़ी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी. जिस जगह वारदात को अंजाम दिया गया, वहां से पुलिस चौकी महज चंद कदमों की दूरी पर है. पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन पर एक युवक की कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या की वजह कर्ज बताया जा रहा है, जो युवक ने आरोपियों से लिया था. हैरानी की बात ये है कि घटना के वक्त मौका-ए-वारदात पर कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement