गया: पितृपक्ष मेले से पकड़ा गया फर्जी पंडित, मंत्र तक नहीं थे याद

लोगों की आस्था और विश्वास का फायदा उठाकर ऐसे फर्जी पंडित उनके साथ खिलवाड़ करते हैं और रुपयों के लालच में किसी की पूजा को भी दूषित कर सकते हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 28 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

बिहार के गया में इन दिनों 15 दिनों तक चलने वाला पितृपक्ष मेला चल रहा है जिसमें देश और विदेश से लाखों लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान करने के लिए पहुंचते हैं ताकि उन्हें मोक्ष मिल जाए. गुरुवार को इसी क्रम में पुलिस ने पितृपक्ष मेले से एक फर्जी पंडित को हिरासत में ले लिया जो पिंड दान की प्रक्रिया के दौरान गलत मंत्र उच्चारण कर रहा था.

Advertisement

गौरतलब है, पिंड दान करने पहुंचे लोगों को इस प्रक्रिया को पूरा करने में पंडितों की जरूरत पड़ती है और इसी क्रम में यह फर्जी पंडित पुलिस की हिरासत में आ गया. घटना गया के देव घाट की है जब यह पंडित पिंड दान की प्रक्रिया के दौरान मंत्रोच्चारण कर रहा था तो कई लोगों ने इस बात की शिकायत की कि वह गलत तरीके से मंत्रोच्चारण कर रहा था.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आए और फर्जी पंडित को हिरासत में दे दिया. इस फर्जी पंडित से पुलिस ने पूछताछ की और इसके बाद उसे छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि मेले के दौरान पंडितों की अधिक मांग को लेकर यह व्यक्ति भी फर्जी पंडित बनकर पैसे कमाने की जुगत में लगा हुआ था.

गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने फर्जी पंडित के पकड़ने की घटना की पुष्टि की. सूत्रों ने बताया कि पितृपक्ष मेले के दौरान लाखों की संख्या में लोग गया पहुंचते हैं और फर्जी पंडित उस गैंग का हिस्सा होते हैं जो लोगों के साथ लूटपाट करने करने की मंशा से मेले में काफी सक्रिय रहते हैं.

Advertisement

फर्जी पंडित के पकड़ आने के बाद जिला प्रशासन ने इस मुद्दे को लेकर एक आपातकालीन बैठक भी की और जिस पर चर्चा की कि किस तरीके से मेले में फर्जी पंडितों पर लगाम लगाई जाए जो ठीक से मंत्रोच्चारण भी नहीं कर सकते.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement