जालंधर: एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, ISI एजेंट होने का शक, 5 साल में 5 बार आया भारत

अहसान तीन महीने के वीजा पर 30 अगस्त 2017 को पंजाब आया था. पुलिस ने उससे एक वीजा बरामद किया है जो 29 नवंबर 2017 तक वैध है. पुलिस छानबीन में पता चला है कि अहसान 2012 से लेकर अब तक पांच बार पाकिस्तान से भारत आ चुका है.

Advertisement
गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक

मनजीत सहगल / कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह

  • जालंधर,
  • 12 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

पंजाब पुलिस ने बुधवार को जालंधर से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. एहसान उल हक नाम के इस व्यक्ति की उम्र 57 साल है और वह मूलतः पाकिस्तान के ननकाना साहिब का रहने वाला है. उसने कथित तौर पर पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर के मुकुंदपुर गांव की 30 वर्षीय महिला बलविंदर कौर से वर्ष 2012 में शादी कर ली. दोनों की मुलाकात 2011 में फेसबुक के जरिए हुई थी.

Advertisement

5 साल में 5 बार आ चुका है भारत

अहसान तीन महीने के वीजा पर 30 अगस्त 2017 को पंजाब आया था. पुलिस ने उससे एक वीजा बरामद किया है जो 29 नवंबर 2017 तक वैध है. पुलिस छानबीन में पता चला है कि अहसान 2012 से लेकर अब तक पांच बार पाकिस्तान से भारत आ चुका है.

जानकारी के मुताबिक अहसान तलाकशुदा है और उसने 2006 में ऑस्ट्रिया की एक महिला से शादी की थी. दोनों सऊदी अरब में मिले थे. उसने शादी के बाद ऑस्ट्रिया की नागरिकता भी हासिल कर ली थी. लेकिन 2009 में उसका तलाक हो गया.

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2015 में अहसान ने जाली आधार और पैन कार्ड बनवा कर जालंधर के करीब अलीपुर गांव में एक प्लॉट भी खरीद लिया है. जब सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक मिली तो अहसान को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को शक है कि एहसान आईएसआई एजेंट हो सकता है.

Advertisement

इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसीपी, स्पेशल ब्रांच, मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने कहा, "हमने एहसान उल हक नाम के पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता 420, 419, 471 और धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच जारी है और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »