दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव में पुलिस ने 6.18 करोड़ रुपये के पुराने नोटों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया. ये लोग इलाके की एक दुकान पर पैसा बदलवाने जा रहे थे. पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि पश्चिमी दिल्ली से दक्षिण दिल्ली की ओर दो कारों में चलन से बाहर हो चुके पुराने नोट ले जाए जा रहे हैं.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने सफदरजंग बाजार के निकट एक रिट्ज और होन्डा सिटी कार को रोका. तलाशी के दौरान कारों से कई बैग मिले. इसमें से एक में 500 और 1000 रुपये के चलन से बाहर हो चुके नोट थे. कार सवारों को गिरफ्तार कर लिया गया. वे पश्चिमी दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर हैं.
बताते चलें कि के नए नियम के अनुसार 31 मार्च 2017 के बाद किसी के भी पास 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बरामद होने पर उसे चार साल की सजा हो सकती है. इससे पहले सरकार ने घोषणा की थी कि लोग 31 मार्च तक सीधे आरबीआई में जमा कर सकते हैं. इस बीच नियम कई बार बदलते रहे.
मुकेश कुमार