मुंबई की पुलिस ने दो लोगों को कथित रूप से पाव भाजी की दुकान से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक फुटपाथ पर रहने वाले इन दोनों शख्स ने दुकान से 80 किलो मक्खन और 20 किलो चीज सहित लगभग सभी सामान चुरा लिए. बर्तन तक नहीं छोड़े गए हैं.
पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन के बाद से ही यह दुकान बंद है. इस दौरान दोनों आरोपी ने लगभग तीन महीने के दौरान धीरे-धीरे कर सभी सामान चुरा लिए. आसपास के दुकानों से हुई चोरी में भी इसकी भूमिका की तलाश की जा रही है.
मक्खन और चीज चुराने वाले दोनों शख्स की पहचान संतोष थापा, उम्र 20 साल और करन धर्मा जाधव के रूप में हुई है. ये दोनों छत्रपति शिवाजी टर्मिमस सबवे के पास फुटपाथ पर रहते हैं.
स्टॉल मालिक पीएन डांडेकर ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि शनिवार को किसी ने उन्हें जानकारी दी कि उनके स्टॉल की ग्रिल टूटी हुई है. बाद में उन्होंने देखा कि अदंर से सभी सामान गायब थे. 80 किलो ग्राम मक्खन, 20 किलो चीज, 10 बड़े बर्तन, 90 पाव भाजी ट्रे, मिक्सर्स, ग्राइंडर्स, डिशवाशर्स और 90 अन्य बर्तन गायब थे. इन सभी सामान की लागत लगभग एक लाख रुपये थी.
5 अगस्त को 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे PM मोदी, ये है पूरा शेड्यूल
पुलिस ने दोनों संदिग्धों के पास से 22,000 रुपये कीमत के बर्तन भी बरामद किए हैं. पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है कि इन्होंने अन्य सामान का क्या किया? फिलहाल पुलिस ने संबंधित धारा में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
aajtak.in