मस्जिद में घुसकर इमाम से मारपीट, ईद पर तनाव का माहौल

हरियाणा के जींद जिले के ऐंचरा खुर्द गांव की मस्जिद में कुछ युवकों ने ईमाम के साथ हाथापाई कर ली. इसमें इमाम सहित तीन लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के घायल युवक की शिकायत पर तीन नामजद सहित करीब आधा दर्जन युवकों पर मामला दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
हरियाणा के जींद जिले की घटना हरियाणा के जींद जिले की घटना

मुकेश कुमार

  • जींद,
  • 27 जून 2017,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

हरियाणा के जींद जिले के ऐंचरा खुर्द गांव की मस्जिद में कुछ युवकों ने ईमाम के साथ हाथापाई कर ली. इसमें इमाम सहित तीन लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के घायल युवक की शिकायत पर तीन नामजद सहित करीब आधा दर्जन युवकों पर मामला दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

इस घटना में घायल तीनों लोगों को सफीदों के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सोमवार को ईद पर गांव में तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस मौजूद रही.

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोपियों को तुरंत पकड़े जाने की मांग की है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने पूरे प्रशासन के साथ गांव के लोगों से संपर्क बनाए रखा, ताकि गांव में शांति बनी रह सके. इसके लिए उन्होंने सरपंच और अन्य लोगों को शामिल कर 11 लोगों की शांति कमेटी बनाई गई है, जो लोगों के संपर्क में है.

Advertisement

एसडीएम ने कहा कि यह घटना शर्मनाक है, इसको धर्म से जोड़कर देखना गलत है. इस घटना से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में गांव के नरेश, सीलू और ओमबीर के अलावा अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें ओमबीर को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement