खुलासा: साली के चक्कर में कराई बीवी और बेटे की हत्या

यूपी के मेरठ में एक कलयुगी पति ने अपनी साली से अवैध संबंध के चलते अपनी गर्भवती बीवी और मासूम बेटे की हत्या करा दी. इस वारदात में उसके पांच दोस्तों ने उसका साथ दिया था. इस मामला का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. उसके साथियों की तलाश की जा रही है.

Advertisement
मेरठ में एक कलयुगी पति की करतूत मेरठ में एक कलयुगी पति की करतूत

मुकेश कुमार

  • मेरठ,
  • 03 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:48 PM IST

यूपी के मेरठ में एक कलयुगी पति ने अपनी साली से अवैध संबंध के चलते अपनी गर्भवती बीवी और मासूम बेटे की हत्या करा दी. इस वारदात में उसके पांच दोस्तों ने उसका साथ दिया था. इस मामला का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. उसके साथियों की तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के सौंदत गांव में 26 जुलाई की रात शाहिद की गर्भवती पत्नी जुबैदा और उसके 3 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस समय शाहिद भी घर पर ही था, लेकिन गोलियों की आवाज सुनकर वह छत से भाग गया. उसने इस वारदात के पीछे रंजिश बताई थी.

पुलिस ने शाहिद की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी. जुबैदा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी. जांच के दौरान शाहीद के बयानों में भी विरोधाभास दिखा. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की थी.

पुलिसिया पूछताछ के दौरान शाहीद ज्यादा देर तक टिक नहीं सका, उसे हत्या के राज से पर्दा उठा दिया. उसने बताया कि उसकी अपनी साली के साथ अवैध संबंध थे. किसी भी हालत में वह उसे पाना चाहता था, जिसके चलते उसने पूरी योजना बनाई थी. अपने पांच साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या करा दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement