विकास दुबे के गांव पहुंची पुलिस, घर के पास कुएं में असलहे की तलाश शुरू

विकास दुबे के बिकरू गांव में पुलिस टीम की पहुंची है. पुलिस को विकास दुबे के असलहों की तलाश है. इसके लिए विकास दुबे के घर के पास बने दो कुएं का पानी निकाला जा रहा है.

Advertisement
बिकरू गांव में पुलिस टीम (फाइल फोटो-PTI) बिकरू गांव में पुलिस टीम (फाइल फोटो-PTI)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • कानपुर,
  • 08 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

  • विकास दुबे की तलाश जारी
  • बिकारू गांव पहुंची पुलिस टीम

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश जारी है. इस बीच विकास दुबे के बिकरू गांव में पुलिस टीम की पहुंची है. पुलिस को विकास दुबे के असलहों की तलाश है. इसके लिए विकास दुबे के घर के पास बने दो कुएं का पानी निकाला जा रहा है. इसके साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

इससे पहले विकास दुबे को दबोचने में लगी यूपी पुलिस जब हमीरपुर पहुंची तो वहां उसका सामना गैंगस्टर के दाएं हाथ अमर दुबे से हुआ. अमर दुबे 2 जुलाई की रात विकास दुबे के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोपी है. अमर दुबे का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. उसके पास से ऑटोमेटिक हथियार और एक बैग मिला है.

अमर दुबे के मारे जाने के थोड़ी देर बाद कानपुर में विकास दुबे के एक और साथी को पुलिस ने पकड़ लिया. 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश श्यामू वाजपेयी और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें श्यामू घायल हो गया है. उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही विकास दुबे के बाकी साथियों की तलाश तेज है.

मंगलवार देर शाम विकास दुबे के फरीदाबाद के एक होटल में छिपे होने की खबर मिली थी. फरीदाबाद पुलिस को इस होटल पर दबिश से विकास दुबे तो हाथ नहीं लगा, लेकिन उसके 3 राजदारों को दबोचने में पुलिस जरूर कामयाब रही. ये वो राजदार हैं जिन्हें पुलिस ने फरीदबाद के न्यू इंद्रानगर कॉम्पलेक्स से गिरफ्तार किया है.

Advertisement

दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे के गुर्गे ने फायरिंग की. जवाब में पुलिस टीम की तरफ से भी फायरिंग की गई. मामूली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने विकास दुबे के गुर्गे प्रभात को पकड़ लिया. प्रभात के साथ ही विकास दुबे कानपुर से फरीदाबाद आया था. आरोपी के पास से 4 रिवाल्वर बरामद हुए हैं जिनमें दो सरकारी हैं.

फरीदाबाद पुलिस ने गेस्ट हाउस से मिले तमाम सबूत यूपी एसटीएफ को सौंप दिए हैं. पुलिस को यकीन है कि विकास दुबे दिल्ली-एनसीआर में कहीं छिपा हो सकता है. यूपी एसटीएफ की एक टीम दिल्ली-एनसीआर में डटी है, तो यूपी की पुलिस वो हर कोना तलाश रही है जहां विकास दुबे के सुराग मिल सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »