पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने सिलबट्टे से कर दी हत्या, फिर लगा ली फांसी

मृत दंपत्ति की 14 साल की बेटी ने पूरे मामले का खुलासा किया. मूलतौर पर राजस्थान के रहने वाले प्रमोद कुमार गुरुग्राम में बिजली मिस्त्री थे और और कई सालों से वहीं रह रहे थे. बेटी के मुताबिक उसके पिता को मां के चरित्र पर संदेह था जिसकी वजह से आए दिन उन दोनों के बीच झगड़ा होता था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • गुरुग्राम,
  • 04 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 10:09 PM IST

  • शक की वजह से बर्बाद हो गया एक परिवार
  • पति ने की पत्नी की हत्या, फिर लगा ली फांसी

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हिंसा की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव में कथित तौर पर पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से युवक ने सिलबट्टे के जरिए पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद युवक ने भी फंदे से लटकर अपनी जान दे दी.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक मृत दंपत्ति की 14 साल की बेटी ने पूरे मामले का खुलासा किया. मूलतौर पर राजस्थान के रहन वाले प्रमोद कुमार गुरुग्राम में बिजली मिस्त्री थे और और कई सालों से वहीं रह रहे थे. बेटी के मुताबिक उसके पिता को मां के चरित्र पर संदेह था जिसकी वजह से आए दिन उन दोनों के बीच झगड़ा होता था.

बेटी ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन होने की वजह से उसके पिता कई दिनों से घर पर ही थे और घटना वाले दिन माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था. बेटी ने कहा कि इसके बाद पिता ने उसे दूसरे कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी भी लगा दी.

ये भी पढ़ें:

बेटी के मुताबिक इसके बाद पिता ने बाहर रखे सिलबट्टे से मां के सिर पर हमला कर दिया जिसके बाद ज्यादा चोट लगने से मां की मौत हो गई. इसके बाद पिता ने बाथरूम में जाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली.

Advertisement

बेटी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया. इसके बाद दोनों पति-पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement