गुरुग्राम में हिट एंड रन केस, तेज रफ्तार कार ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा

हादसे में कार ड्राइवर घायल बताया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार (ANI) सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार (ANI)

aajtak.in

  • गुरुग्राम,
  • 02 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार देर रात बड़ा हादसा हुआ. गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो पैदल यात्रियों की मौत हो गई. इस हादसे में कार ड्राइवर घायल बताया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

पिछले महीने एक ऐसे ही हादसे में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी. इस हादसे कैब में सवार 4 लोग घायल हो गए. कार का ड्राइवर भी जख्मी हो गया था. डिवाइडर से टकराने के बाद कार ने सड़क के दूसरी ओर एक कार को टक्कर मार दी थी. सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »