लाल किले में डिफ्यूज ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब देश की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक माने जाने वाले लाल किले में पुलिस को ग्रेनेड होने की सूचना मिली. जांच में पता चला कि ग्रेनेड डिफ्यूज था.

Advertisement
बरामद ग्रेनेड डिफ्यूज था बरामद ग्रेनेड डिफ्यूज था

चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2017,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब देश की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक माने जाने वाले लाल किले में पुलिस को ग्रेनेड होने की सूचना मिली. जांच में पता चला कि ग्रेनेड डिफ्यूज था.

लाल किले में ग्रेनेड होने की खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ते और एनएसजी की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने जांच में पाया कि ग्रेनेड डिफ्यूज था. फिलहाल टीम समूचे लाल किले की तलाशी ले रही है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन की ओर से में सफाई का काम करवाया जा रहा है.

Advertisement

इसी दौरान कुएं की सफाई करते वक्त कर्मचारियों को ग्रेनेड मिला. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि कुएं के अंदर यह डिफ्यूज ग्रेनेड कैसे आया. साथ ही पुलिस ने लाल किले के आसपास चौकसी बढ़ा दी है.

पहले भी मिला चुका है हथियारों का जखीरा
इसी साल 6 फरवरी को लाल किले में पुरातत्व विभाग को सफाई के दौरान भारी संख्या में कारतूस और विस्फोटक सामग्री मिली थी. सूचना मिलते ही भारतीय सेना, एनएसजी, दमकल विभाग और मौके पर पहुंच गया था. जांच में पता चला कि बरामद कारतूस और विस्फोटक बेकार हो चुके हैं.

सेना से छूटने की आशंका
बरामद कारतूस और विस्फोटकों को ऐसी जगह पर रखा गया था, जहां पर कोई आता-जाता नहीं है. मानो किसी ने जान-बूझकर इन्हें यहां छुपाकर रखा हो. वहीं माना जा रहा है कि जिस समय भारतीय सेना यहां रहा करती थी, हो सकता है कि उसी समय यह कारतूस और विस्फोटक यहां छूट गए हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »